दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने पहली बार भारत क

महादेव बेटिंग ऐप से जुड़ा मुख्य आरोपी दुबई से गायब

यूएई ने दिया भारत को दिया झटका

महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े मामले का मुख्य आरोपी दुबई से गायब 

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने पहली बार भारत को तगड़ा झटका दिया है। महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े घोटाले के मुख्य आरोपी रवि उप्पल अब दुबई से गायब है। इससे भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच मजबूत संबंधों पर पहली बार चोट पहुंची है। 6000 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की लंबित प्रत्यर्पण याचिका के बावजूद उप्पल की रिहाई और उसके गायब होने से भारतीय जांच एजेंसियां परेशान हैं। यूएई ने न तो भारत को उसकी रिहाई के बारे में जानकारी दी और न ही यह बताया कि वह अब किस देश में चला गया है।  रवि उप्पल महादेव ऐप के अवैध सट्टेबाजी सिंडिकेट के प्रमुख संचालकों में से हैं। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) सहित कई एजेंसियां कर रही हैं।  एक रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2023 में इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर दुबई पुलिस ने रवि उप्पल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद भारत सरकार ने आधिकारिक राजनयिक चैनलों के माध्यम से यूएई को उनका प्रत्यर्पण अनुरोध भेजा था। परंतु अब यह मामला विवाद में आ गया है। भारत के पास उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार, यूएई को प्रत्यर्पण अनुरोध "समय पर और सत्यापनीय प्रमाणों के साथ" भेजा गया था। हालांकि, यूएई अधिकारियों ने बाद में दावा किया कि उन्हें ऐसा कोई अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ। उन्होंने उप्पल को रिहा कर दिया। भारत हैरान, यूएई की चुप्पी रहस्यमय भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, यह दावा यूएई की ओर से उपलब्ध दस्तावेजों के विपरीत है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार, किसी आरोपी की गिरफ्तारी के बाद 45 से 60 दिनों के भीतर प्रत्यर्पण अनुरोध भेजा जाना चाहिए और यदि आरोपी को रिहा भी कर दिया गया हो, तो बाद में दोबारा गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण संभव है।इस बीच, प्रवर्तन निदेशालय ने विदेश मंत्रालय से अनुरोध किया है कि इस मामले को “सर्वोच्च कूटनीतिक स्तर” पर उठाया जाए ताकि यूएई द्वारा प्रत्यर्पण संधि की शर्तों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

यह भी पढ़ेंः https://www.primenewsnetwork.in/business/gst-collections-have-fallen-in-more-than-half-the-states/96685

आधे से ज्यादा राज्यों में गिरा जीएसटी कलेक्शन, जानें वजह

यह भी पढ़ेंःhttps://www.primenewsnetwork.in/india/petition-in-supreme-court-for-ban-on-online-gaming/96684

ऑनलाइन गेमिंग पर बैन के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका