तेजस्वी यादव महागठबंधन की ओर से सीएम का चेहरा
तेजस्वी यादव महागठबंधन की ओर से सीएम का चेहरा
सभी सदस्य दलों की संयुक्त बैठक के बाद घोषणा
दो उपमुख्यमंत्री भी होंगे, एक साहनी का नाम घोषणा
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित होंगे। गठबंधन की बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस इसकी घोषणा की गई। इस प्रकार बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कई महीनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। पटना के होटल 'मौर्य' में हुई इस महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस, वामदलों और अन्य सहयोगी दलों ने मिलकर घोषणा की कि आगामी विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने यह घोषणा करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के मुख्यमंत्री के चेहरा होंगे। वहीं इस दौरान अशोक गहलोत ने दो उपमुख्यमंत्री बनाने की भी घोषणा की। इसके पहले फेस के रूप में मुकेश सहनी के नाम पर सहमति बन गई है। बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन ने गुरुवार को पटना के होटल 'मौर्य' में बहुप्रतीक्षित प्रेस कांफ्रेंस कर बिहार की जनता को बड़ा संदेश दिया। इस संयुक्त प्रेस वार्ता में महागठबंधन के सभी प्रमुख नेताओं ने भाग लिया और अपनी-अपनी बात रखी। इस दौरान पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने घोषणा की कि महागठबंधन के सभी सहयोगियों ने मिलकर निर्णय लिया है कि बिहार में महागठबंधन तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा। तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री का चेहरे होंगे। तेजस्वी यादव नौजवान हैं, इनका लंबा भविष्य है और जिनका लंबा फ्यूचर होता है उनका साथ जनता भी देती है।
बिहार के लोगों के विकस व न्याय देंगे: तेजस्वी यादव
महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री फेस घोषित होने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि गठबंधन के सभी दलों ने उन पर भरोसा जताया है। वह जनता और अपने सहयोगियों के विश्वास पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि इस बीस साल की निक्कमी सरकार को हम उखाड़ फेंकेंगे। बिहार के लोगों को विकास और न्याय देंगे।