श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष

लखनऊ मेदांता में भर्ती हुए राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, हालत स्थिर

Mahant Nritya Gopal Das Hospitalized in Lucknow

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को सांस लेने में तकलीफ और मूत्र मार्ग संक्रमण (यूटीआई) के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल के अधिकारियों ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि संत को सोमवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहाँ डॉक्टरों की एक खास टीम उनके स्वास्थ्य पर नज़र रख रही है।

स्वास्थ्य में सुधार, क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में इलाज जारी

लखनऊ के मेदांता अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने पुष्टि की कि मुख्य संत उपचार का अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा, "महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज को सांस लेने में तकलीफ़ और यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत के साथ अस्पताल लाया गया था। डॉ. दिलीप दुबे की अगुवाई में क्रिटिकल केयर की एक खास टीम उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रही है। उनकी हालत स्थिर है और उनमें लगातार सुधार हो रहा है। हमें उम्मीद है कि अगले दो-तीन दिनों में वे पूरी तरह ठीक होकर अयोध्या लौट आएंगे।"

सीएम योगी खुद ले रहे अपडेट, विवादों में रहा है राम मंदिर ट्रस्ट

इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद ट्रस्ट प्रमुख के स्वास्थ्य पर नज़र रख रहे हैं और वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल प्रबंधन से उनके इलाज की प्रगति के बारे में रोज़ाना जानकारी ले रहे हैं। गौरतलब है श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की स्थापना राम मंदिर के निर्माण की देखरेख के लिए की गई थी। अयोध्या के राम मंदिर में दान की गई धनराशि के गबन के गंभीर आरोपों का सामना ट्रस्ट कर रहा है। (Source: ANI)

यह भी पढ़ें: भागलपुर में सनसनीखेज वारदात: थाना के सामने ऑफिस में घुसकर बिल्डर बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत