इंदौर। शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार को 1

इंदौर के विधायक के घर काम करने वाली युवती ने की आत्महत्या

BanGanga Police Station

भाजपा विधायक के पोते की देख-रेख करती थी-

पुलिस ने बताया नेहा इंदौर के वार्ड क्रमांक-3 से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के घर उनके पोते की देखरेख का काम करती थी। बुधवार शाम को जब उसके पिता घर पहुंचे तो उन्होंने नेहा को फंदे पर लटका हुआ पाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

नहीं मिला सुसाइड नोट-

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतका के माता-पिता भी विधायक के घर में काम करते हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

परिजन के बयान दर्ज-

बाणगंगा पुलिस के मुताबिक मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: बाइक टकराई, युवक ट्रेलर की चपेट में आया

https://www.primenewsnetwork.in/india/bike-collision-youth-hit-by-trailer-dies/105925