भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित वंदे मातरम चौराह
भोपाल के प्रगति अपार्टमेंट की छत पर भीषण आग, कई घंटे तक रही अफरा-तफरी
दूर-दूर तक फैल गया आग का धुंआ
राजधानी के जवाहर चौक स्थित वंदे मातरम चौराहे के सामने बने प्रगति अपार्टमेंट में बुधवार दोपहर हड़कंप मच गया। इस समयय इमारत की छत पर बने स्टोर रूम में अचानक भीषण आग लग गई। आग दोपहर करीब तीन बजे लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे स्टोर रूम को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटों के साथ दूर तक काला धुआं फैल गया। इससे आसपास के इलाके में भी अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है। स्टोर रूम में रखा पुराना सामान आग में जलकर खाक हो गया।
फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची-
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अभी आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।