एक मार्च से बदले कई अहम नियम: गैस कीमत, रेलवे, बैंकिंग और UPI पर असर
जबलपुर/नई दिल्ली। आज 1 मार्च 2026 से कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव होरहा है। इसमें रेलवे, रसोई गैस की कीमतों, बैंकिंग सेवाओं और मोबाइल ऐप्स के इस्तेमाल से संबंधित हैं। इस बदलाव से जेब ढीली होगी और दैनिक काम काज पर असर पड़ेगा।
ये बदलाव हैं -
हर महीने की पहली तारीख की तरह, 1 मार्च को भी गैस सिलेंडर की नई कीमतें तय की जा सकती हैं। इसमें तेल कंपनियां बदलाव कर सकती है। भारतीय रेलवे टिकट बुकिंग या अन्य सेवाओं से जुड़े कुछ नए नियमों को लागू कर सकता है। यात्रा से पहले नए दिशा-निर्देशों की जांच लें।
बैंकिंग सेवाओं, जैसे कि ब्याज दरों या लेनदेन के नियमों में बदलाव होने की संभावना है। कुछ बैंकों के पुराने नियम बदल सकते हैं। डिजिटल भुगतान और कुछ मोबाइल ऐप्स की सुरक्षा और उपयोग की शर्तों में बदलाव हो सकता है। UPI भुगतान के नियमों में भी कुछ अपडेट्स आने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/ambulance-delay-and-traffic-jam-claim-elderly-mans-life/146593