कोझिकोड। एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्

LDF का 10 साल का फेलियर, केरलम का कर्ज 6 लाख करोड़ रुपये के करीब : मल्लिकार्जुन खरगे

LDF का 10 साल का फेलियर, केरलम का कर्ज 6 लाख करोड़ रुपये के करीब : मल्लिकार्जुन खरगे

कोझिकोड। एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को LDF सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज हम UDF का कैंपेन शुरू कर रहे हैं, जिसका एक ही मिशन है. केरलम को उसके लोगों को वापस देना. केरलम एक आवाज़ में बोल रहा है. 

उन्होंने कहा कि LDF का 10 साल का फेलियर का रिकॉर्ड. LDF के 2 पूरे टर्म हो चुके हैं. केरल को बदलने के लिए 10 साल. उन्होंने क्या किया है और क्या दिखाया है? क्या प्रोग्रेस हुई है? कुछ नहीं. सिवाय इसके कि ज़्यादा दूध के बूथ के बजाय, उन्होंने और वाइन शॉप बढ़ा दी हैं. 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि केरलम का कर्ज़ 6 लाख करोड़ रुपये के करीब है. हर मलयाली पर लगभग 1.7 लाख रुपये का बोझ है. LDF सरकार ने भगवान को भी नहीं बख्शा. उन्होंने सबरीमाला मंदिर से सोना चुराया. ऐसी सरकार और ऐसी पार्टी से कोई क्या उम्मीद कर सकता है? यह सरकार लोगों को अरेस्ट करने में पूरी तरह फेल रही है और मुख्यमंत्री को इस बात की परवाह नहीं है कि सबरीमाला का सोना चुराया गया है. उन्हें सज़ा मिलनी चाहिए. सज़ा देने के बजाय, वह उन्हें जेल से बाहर आने का मौका दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/cabinet-approves-modified-udan-28840-crore-for-10-years/151693