कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुणे में पुरुल

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुणे में पश्चिम बंगाल के प्रवासी मजदूर की हत्या की घटना पर रोष जताया

Mamata Banerjee

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र के पुणे में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के रहने वाले प्रवासी मजदूर की मौत को हत्या किए जाने घटना बताते हुए रोष जताया और घटना के लिए दोषी व्यक्तियों को सजा और प्रवासी मजदूर के परिवार को मुआवजा देने की मांग की। भाजपा का कहना है कि घटना की जाच होनी चाहिए। बिना सच्चाई जाने कुछ कहना उचित नहीं होगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि प्रवासी मजदूर बांग्लाभाषी था। बांग्ला बोलने के कारण उसकी हत्या की गई। उन्होंने यह चिंता जताई की भाजपा शासित राज्यों में बांग्लाभाषियों पर आक्रमण रहे हैं और उनक हत्या तक की जा रही है। 

बंगाली मजदूर की हत्या पर सियासत

पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिंमा भट्टाचार्य ने भाजपा पर देशभर में बांग्लाभाषियों के खिलाफ माहौल तैयार करने और पश्चिम बंगाल की भाषा-संस्कृति के प्रति नफरत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि टीएमसी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। मृत प्रवासी मजदूर सुखीन महतो पुरुलिया जिले के रहने वाले हैं। उनके परिवार के लोगों को कहना है कि सुखीन महतो से 9 फरवरी से संपर्क नहीं हो पा रहा था। दो दिन बाद पता चला की उसकी मौत हो गई है। पुणे में उसके साथ और दो प्रवासी मजदूर एक छोटी फैक्टरी में काम करते थे।य उन लोगों से सूचना मिली की सुखीन महतो की हत्या की गई है। सुखीन महतों के शरीर पर टोच के कई निशान मिले हैं। सुखीन महतों घर मे अकेला कमाने वाला था। परिवार के लोगों ने पुरुलिया के राजाबाजार थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़े: कराची में अलग-अलग घटनाओं में 4 मौत

https://www.primenewsnetwork.in/india/4-killed-in-separate-karachi-incidents/140515