मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर के वोटरों के लिए चिंतित
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर के सभी बूथ लेवेल एजेंट टू (बीएलए टू) को कहा है कि वे घर-घर जाएं और पता करें कि किन-किन वोटरों का नाम वोटर लिस्ट से काटा गया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें लाजिकल डिसक्रिप्रेंसी के तहत वोटरों के नाम की सूची तैयार कर देने के लिए भी कहा है। मुख्यमंत्री ने इस बात जोर दिया है कि एक भी जायज वोटर का नाम नहीं कटे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर क्षेत्र के बीएलए टू के साथ देर रात तक बैठक की और वार्ड स्तर पर वोटरों के बारे में जानकारी ली। 14 फरवरी तक वोटरों की सुनवाई होगी। इसलिए भी बीएलए टू से साथ उनकी बैठक को महत्वपूर्ण बताई जा रही है।
भवानीपुर में 40 हजार वोटर कटे
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एसआईआर के शुरू से ही अपने विधानसभा क्षेत्र के वोटरों के नाम काटे जाने की आशंका जता चुकी है। वे यह भी आरोप लगा चुकी हैं कि बिल्डिंग बनाने के नाम पर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को हटाया जा रहा है और बिल्डिंगों में दूसरे राज्यों के लोगों को लाया जा रहा है। उन्होंने भवानीपुर क्षेत्र के टीएमसी के नेताओं-कार्यकर्ताओं को इस पर गौर करने के लिए कहा था। चुनाव आयोग की ओर से प्रकशित वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट में देखा गया कि भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में 40 हजार से भी अधिक वोटरों के नाम काटे गए हैं। उसके बाद से ही मुख्यमंत्री ने वोटरों की खोजखबर लेना शुरू किया।
यह भी पढ़े: हाईकोर्ट: भर्ती जारी रखें आदेश
https://www.primenewsnetwork.in/india/high-court-directs-to-continue-recruitment-process/140481