MiG 21 : शुक्रवार 26 सितंबर को मिग 21 को सेवामुक्त

मिग 21 को किया गया सेवामुक्त, रक्षा मंत्री बोले - यह भारत-रूस संबंधों का प्रमाण

मिग 21 को किया गया सेवामुक्त, रक्षा मंत्री बोले - यह भारत-रूस संबंधों का प्रमाण

MiG 21 : शुक्रवार 26 सितंबर को मिग 21 को सेवामुक्त किया गया. आखिरी बार मिग21 ने तेजस के साथ उड़ान भरी. इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समारोह में मौजूद थे. उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वीरता की यह जो यात्रा रही है. इसके पीछे मैं समझता हूं कि मिग-21 का बहुत बड़ा योगदान रहा है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मिग 21 महज एक विमान नहीं है, बल्कि यह भारत-रूस संबंधों का प्रमाण है. आज मैं सबसे पहले भारतीय वायुसेना के वीरों को नमन करता हूं. आजादी से लेकर अब तक आप सबने भारत की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिस शौर्य पराक्रम का परिचय दिया है. वह अपने आप में सभी भारतीयवासियों के लिए प्रेरणादायी है. 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज जब हम मिग-21 को इसकी ऑपरेशनल जर्नी से विदाई दे रहे हैं तो मुझे लगता है. हम एक ऐसे अध्याय को विदा करने जा रहे हैं, जो न केवल भारतीय वायुसेना के इतिहास में बल्कि हमारी पूरी सैन्य उड्डयन की जर्नी में गोल्डन लेटर से लिखा जाएगा.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जब मिग-21 की बात आती है तो अक्सर कहा जाता है कि भारतीय वायुसेना 60 साल पुराना विमान उड़ा रही थी. मैं इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण तथ्य स्पष्ट करना चाहता हूँ. 1960 और 1970 के दशक में हमारे सशस्त्र बलों में आए मिग-21 विमान बहुत पहले ही सेवा से रिटायर्ड हो चुके हैं.

यह भी पढ़ेें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-launches-chief-minister-women/48232