केन्द्रीय कृषि मंत्रालय किसानों को उनकी उपज का बेह

कृषि मंत्रालय किसानों के लिए वेब आधारित प्लेटफॉर्म शुरू करेगा

कृषि मंत्रालय किसानों के लिए वेब आधारित प्लेटफॉर्म शुरू करेगा

किसान उत्पादक संगठनों को फसलों की मिल सकेगी उचित कीमत

नई दिल्ली।  केन्द्रीय कृषि मंत्रालय किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए एक वेब आधारित प्लेटफॉर्म शुरू करने की योजना बना रहा है। इस प्लेटफॉर्म से होटलग, रेस्टोरेंट और माल को भी जोड़ा जाएगा। केन्द्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी ने यह जानकारी दी।

कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में होटल और रेस्टोरेंट चेन खाद्य सामग्री तैयार करने के लिए स्थानीय मंडियों या कुछ खुदरा चेन से फल, सब्जियां, मसाले और खाद्यान्न की खरीदारी करते हैं। मार्केटिंग के इस फंडा को देखते हुए कृषि विभाग ने वेब आधारित प्लेटफॉर्म शुरू करने की योजना तैयार की है। देशभर के किसान उत्पादक संगठन (Farmer Producer Organisation) इस प्लेटफार्म पर अपनी अतिरिक्त उपज को व्यवसायों, होटलों और रेस्टोरेंट की ओर से सीधी खरीद के लिए पंजीकृत कर सकेंगे। 

देवेश चतुर्वेदी ने एक कार्यक्रम में, होटल और रेस्टोरेंट के संचालकों से किसानों के उत्पाद सीधे किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) से खरीदने का अनुरोध किया। इससे सप्लाई चेन से बिचौलियों को हटाकर उत्पादकों के लिए बेहतर रिटर्न मिल सकेगा। श्री चतुर्वेदी ने देश में बड़ी संख्या में होटल - रेस्टोरेंट हैं। इनमें कुछ नामचीन होटलों की चेन भी है। उन्होंने इन होटल व्यवसाइयों से आतिथ्य उद्योग से पर्यटकों और आगंतुकों के भोजन के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग वाले खाद्य उत्पादों को बढ़ावा देने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि आप स्थानीय कृषक समुदाय के साथ साझेदारी करके प्रामाणिक भोजन, सब्जियां, मसाले व अन्य चीजें प्राप्त कर पाते हैं, तो यह किसान और होटल कारोबारियों, दोनों के लिए फायदेमंद होगा।