नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार क

नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को मोदी ने दी बधाई

Regional Cooperation

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नेपाल के नए प्रधानमंत्री के रूप में बालेंद्र शाह के शपथ लेने पर बधाई दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भारत-नेपाल की मैत्री के लिए मिलकर काम करेंगे।

‘एक्स’ पर दी शुभकामनाएं

'एक्स' पर अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि शाह का प्रधानमंत्री बनना यह दर्शाता है कि नेपाली जनता ने उनके नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया है।

भारत-नेपाल संबंध मजबूत करने पर जोर

उन्होंने कहा है कि दोनों देशों की जनता के व्यापक हित में आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

क्षेत्रीय सहयोग का मजबूत संकेत

यह बयान केवल औपचारिक नहीं, बल्कि क्षेत्रीय सहयोग और साझेदारी की दिशा में एक मजबूत संकेत माना जा रहा है।

यह भी पढ़े: मिडिल ईस्ट संकट से रुपये में गिरावट

https://www.primenewsnetwork.in/india/middle-east-crisis-causes-historic-rupee-fall/152135