अशोक नगर के जिला अस्पताल में शराब पार्टी
अशोक नगर के जिला अस्पताल में शराब पार्टी
नर्सिंग अफसर ने लगाई फटकार
प्राइम न्यूज नेटवर्क
अशोकनगर (मध्य प्रदेश)। यहां जिला अस्पताल में मरीज और उसके रिश्तेदार ने लापरवाही की हदें पार कर दी। यहां अनुशासनहीनता की भी पराकाष्ठा दिखी। अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज देवेंद्र यादव अपने रिश्तेदार के साथ पलंग पर बैठकर शराब पी रहा था। मौके पर नर्सिंग अफसर गायत्री चौधरी ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा। मामला गुरुवार रात का है।
अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरु कर दी है। शराब पार्टी के वीडियो में नर्सिंग अफसर गायत्री चौधरी लोगों को डांटते दिख रही है। कहा, हमलोग सेवा के लिए दिन रात ड्यूटी करते हैं। ये अस्पताल हमारा मंदिर है। आप लोग यहां शराब पी रहे हैं। आपको शरम नहीं आती।
इस पर मरीज देवेंद्र के साथियों ने गिलास छुपाने की कोशिश की, कहा-भोजन कर रहे थे। लेकिन गायत्री ने गिलाश उटाकर दिखाया तो उसमें शराब थी।
फटकार पर मरीज और उसके साथियों ने गलती स्वीकारी। कहा, अब ऐसा नहीं करेंगे।
उधर सिविल सर्जन डा. भूपेंद्र सिखावत ने कहा कि नर्सिंग अफसर ने सही किया। अस्पताल में इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।