मप्र कैबिनेट की मंजूरी, पांच जिला अस्पताल में होगी 810 पदों पर भर्ती
मप्र कैबिनेट की मंजूरी, पांच जिला अस्पताल में होगी 810 पदों पर भर्ती
इन अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या भी बढ़ी जाएगी
प्राइम न्यूज नेटवर्क
भोपाल । मध्यप्रदेश के पांच जिला अस्पतालों में बेड बढ़ाने और 810 पदों पर भर्ती करने का प्रदेश कैबिनेट ने निर्णय लिया है। डा. मोहन कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दी है। साथ ही किसानों को सहकारी बैकों के माध्यम से जीरो प्रतिशत व्याज पर कर्ज देने की योजना जारी रखने का फैसला लिया है। री-डेंसीफिकेशन नीति को भी संशोधित किया गया है। इसक मतलब है कि जितनी जमीन दी जाएगी, उसका सौ फीसदी विकास किया जाएगा।
कैबिनेट के फैसले की जानकारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दी। कहा, कैबिनेट पांच जिले- टीकमगढ़, नीमच, सिंगरौली, श्योपुर और डिंडौरी के जिला अस्पताल में बिस्तरों की संख्या बढ़ाया जाएगा। इसके लिए कैबिनेट ने 810 पद स्वीकृत किये हैं। पांच जिला अस्पतालों में नियमित 543 पद संविदा के 400 और आउटसोर्सिंग से 263 पद भरा जाएगा। इस काम में 39.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके बाद टीकमगढ़ में 300 विस्तर का अस्पताल 500 का हो जाएगा। श्योपुर में जिला अस्पताल 200 से 300 का हो जाएगा। नीमच में 200 बिस्तर का अस्पताल 400 का हो जाएगा। डिंडौरी में 100 का अस्पताल 200 का हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि तय हुआ कि निर्वर्तन (जमीन आक्सन में देने की प्रक्रिया) में आक्सन होने वाली जमीन की पूरी राशि से विकास किया जाएगा। कलेक्टर गइडलाइन से 100 फीसदी आक्सन होता था।
कैबिनेट ने सहकारी बैंकों के माध्यम से जीरो प्रतिशत ब्याज पर जो लोन 2912-13 में दिया जा रहा है, उसे 25-26 में बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। तीन लाख का लोन मिलता है। अब 30 हजार करोड़ तक का लोन दिया जाएगा। अच्छा करने वाले जिलों को सम्मानित भी किया जाएगा। सागर के मालथौन में एक कोर्ट स्थापित किया जाएगा इसके लिए पदों को मंजूरी दी गई।