आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बुध

संसद में गूँजी करोड़ों मोबाइल यूजर्स की पीड़ा: राघव चड्ढा ने की इनकमिंग कॉल फ्री रखने की मांग

MP Raghav Chadha Demands Free Incoming Calls for Prepaid Users

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बुधवार को प्री-पेड मोबाइल यूजर्स की इनकमिंग कॉल की सुविधा बंद होने से आने वाली समस्याओं को देश की संसद में उठाया है। उन्होंने कहा कि भारत में 12.5 अरब मोबाइल फोन उपयोगकर्ता हैं जिनमें से 90 फीसदी प्रीपेड प्लान का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब रिचार्ज या प्रीपेड प्लान खत्म हो जाता है तब आउटगोइंग के साथ ही इनकमिंग कॉल भी बंद हो जाती है। उन्होंने इसे टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी बताया।

इनकमिंग कॉल बंद करना संचार का अधिकार छीनने जैसा

सांसद ने कहा कि आज मोबाइल नंबर हमारी डिजिटल पहचान बन गया है। इनकमिंग कॉल बंद करना किसी सेवा को बंद करना नहीं है, यह हमारे संचार के अधिकार को छीनने जैसा है। उन्होंने कहा कि, "मैं सदन में निशुल्क आउटगोइंग कॉल की मांग नहीं कर रहा हूं। मैं निशुल्क डेटा की मांग नहीं कर रहा हूं, लेकिन इनकमिंग कॉल की सुविधा की गारंटी होनी चाहिए।"

सांसद ने सदन में रखी तीन मुख्य मांगें

राघव चड्ढा ने संसद में बोलते हुए मुख्य रूप से तीन मांगें रखी हैं। पहली, प्रीपेड मोबाइल कनेक्शन पर इनकमिंग कॉल और इनकमिंग एसएमएस कम से कम एक साल तक जारी रखी जाए। दूसरी, अंतिम रिचार्ज की तारीख से कम से कम तीन साल की छूट अवधि दी जानी चाहिए। वहीं तीसरी मांग की कि मोबाइल ऑपरेटरों को उन लोगों के लिए कम लागत वाले केवल इनकमिंग कॉल प्लान शुरू करने चाहिए जो फोन का उपयोग केवल इनकमिंग कॉल के लिए करते हैं।

12 महीने में 13 बार रिचार्ज करवाने का आरोप

उन्होंने कहा कि प्रीपेड ग्राहकों को एक और समस्या का सामना करना पड़ता है। एक साल में बारह महीने होते हैं, लेकिन ग्राहकों को 28 दिन के रिचार्ज प्लान का इस्तेमाल कर तेरह बार रिचार्ज करना पड़ता है। यह एक बहुत ही चालाक रणनीति है, जिसमें तीस दिन की छूट का एहसास होता है, लेकिन लोगों को केवल 28 दिन का सर्विस मिलता है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/manipur-protest-demands-fair-census-five-injured/148558

मणिपुर में जनगणना के विरोध में प्रदर्शन हुआ हिंसक, पांच प्रदर्शनकारी घायल