मुंबई पुलिस ने एक फर्जी वैज्ञानिक को गिरफ्तार किय

परमाणु डाटा और 14 नक्शे के साथ फर्जी वैज्ञानिक गिरफ्तार

फर्जी वैज्ञानिक अख्तर कुतुबुद्दीन हुसैनी

परमाणु डाटा और 14 नक्शे के साथ फर्जी वैज्ञानिक गिरफ्तार

भाभा परमाणु केंद्र का वैज्ञानिक बताता था

विदेशी नेटवर्क से जुड़ा होने का संदेह

मुंबई। मुंबई पुलिस ने एक फर्जी वैज्ञानिक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से परमाणु डाटा और 14 नक्शे बरामद किए हैं। वह अपने को प्रमुख न्यूक्लियर रिसर्च यूनिट भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) का वैज्ञानिक बताता था। वह अपना अलग-अलग नाम भी बताता था। उसके पास से कई फर्जी पासपोर्ट, आधार और पैन कार्ड के अलावा बार्क के फर्जी पहचान पत्र भी बरामद हुए हैं। एक पहचान पत्र में उसका नाम अली रजा हुसैन और दूसरे में अलेक्जेंडर पामर लिखा था। उसके पास से बरामद दस्तावेजों की जांच कर पता लगाया रहा है कि क्या इनमें कोई संवेदनशील या गोपनीय परमाणु जानकारी तो नहीं है। आरोपित का नाम अख्तर कुतुबुद्दीन हुसैनी है। उसे वर्सोवा से गिरफ्तार किया गया था।   बताया जाता है कि पिछले कुछ महीनों में उसने कई अंतरराष्ट्रीय कॉल किए हैं। अब उसके कॉल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को शक है कि वह विदेशी नेटवर्क के संपर्क में था, जिनका संबंध संदिग्ध परमाणु डेटा से हो सकता है। जांच से पता चला है कि हुसैनी की पहचान बदलकर और भेष बदलकर रहने का एक लंबा इतिहास रहा है। 2004 में उसे गोपनीय दस्तावेज़ रखने वाला वैज्ञानिक होने का दावा करने के बाद दुबई से निर्वासित कर दिया गया था। इसके बाद भी वह नकली पासपोर्ट के ज़रिए दुबई, तेहरान और अन्य जगहों की यात्रा करता रहा।

पुलिस से बोला था झूठ

झारखंड निवासी मुनज़्ज़िल खान ने कथित तौर पर हुसैनी के भाई के लिए दो जाली पासपोर्ट बनवाए थे। इन पासपोर्टों पर दर्ज पता जमशेदपुर के एक घर का था, जो अख्तर के पिता की मृत्यु के बाद लगभग 30 साल पहले बेच दिया गया था। ये पासपोर्ट हुसैनी मोहम्मद आदिल और नसीमुद्दीन सैयद आदिल हुसैनी के नाम पर थे। पुलिस को अब संदेह है कि अख्तर और उसके भाई आदिल ने विदेश यात्रा के लिए फर्जी पहचान वाले जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। पुलिस को गुमराह करने के लिए अख्तर हुसैनी ने पूछताछ के दौरान दावा किया था कि उनके भाई की बहुत पहले ही मौत हो चुकी है। अब जांच से पता चला है कि मुनज़्ज़िल खान का भाई इलियास खान भी इस मामले में शामिल है।उसे वांटेड घोषित कर दिया गया है। इलियास खान पर अख्तर हुसैनी को फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र मुहैया कराने का आरोप है.