मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गोलीबारी की

मुंबई के जुहू में फायरिंग की घटना, अभिनेता टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित: पुलिस

Actor Tiger Shroff is safe after Juhu firing (File Photo)

मुंबई (महाराष्ट्र)। मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन इलाके में गोलीबारी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि इस घटना में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार की गोली नहीं लगी है।

मुंबई पुलिस का बयान आया सामने

मुंबई पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि जुहू इलाके में फायरिंग की यह घटना हुई है। पुलिस के मुताबिक, "जुहू पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गोलीबारी की एक घटना रिपोर्ट की गई है। अभिनेता टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गोली नहीं लगी है। मामले की आगे की जांच जारी है।"

जांच में जुटी पुलिस

घटना के पीछे की वजह और किन परिस्थितियों में यह फायरिंग हुई, इस बारे में फिलहाल विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घटना के तार किससे जुड़े हैं और मौके पर असल स्थिति क्या थी।

टाइगर श्रॉफ का वर्कफ्रंट

काम की बात करें तो, टाइगर श्रॉफ को आखिरी बार निर्देशक ए. हर्षा की फिल्म 'बागी 4' में देखा गया था। इस एक्शन फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज़ संधू ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने अपने प्रतिष्ठित बैनर 'नाडियाडवाला ग्रैंडसन' के तहत किया है। ​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव का 5 करोड़ के कर्ज मामले पर बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट पर जताया भरोसा