डीएम गजल भारद्वाज ने नकली रॉयल्टी घोटाले पर 24 विभ

महोबा : नकली रॉयल्टी घोटाले पर डीएम गजल भारद्वाज का बड़ा एक्शन, 24 विभागों की आपात बैठक

नगर के नकली रॉयल्टी घोटाले ने हड़कंप मचा दिया है। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 24 विभागों की आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में ठेकेदारों द्वारा विभिन्न विभागों में लगाई गई रॉयल्टी के सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं। अब तक इस घोटाले में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है, जिनमें से 6 को जेल भेजा गया है। यह घोटाला करोड़ों रुपए का बताया जा रहा है। कई विभागों ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए निर्माण कार्यों के भुगतान पर रोक लगा दी है। जिलाधिकारी ने बताया कि नकली रॉयल्टी के उपयोग के कारण विभागों में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। माफियाओं ने फर्जी वेबसाइट बनाकर नकली रॉयल्टी जारी की, जिससे विभागों में हड़कंप मच गया है। अब ठेकेदारों द्वारा लगाई गई रॉयल्टी की कड़ी जांच की जाएगी।