नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स के फाइनल में बनाई जगह, पहले ही राउंड में किया क्वालीफाई
World Athletics Championships 2025 : स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गए हैं. नीरज चोपड़ा ने 84.85 मीटर की दूरी का भाला फेंका. नीरज चोपड़ा ने क्वालीफाइंग राउंड में अपने पहले ही थ्रो में जगह बना ली. गुरुवार को फाइनल मैच होगा. जहां नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम का आमना-सामना हो सकता है. यह भी बताते चलें कि नीरज चोपड़ा के अलावा किसी भी एथलीट ने पहले राउंड क्वालीफाइ नहीं किया. नीरज चोपड़ा के ग्रुप में 6 एथलीट शामिल हैं. अब गुरुवार को फइनल मुकाबला होगा.
उनके सामने अपनी बादशाहत बचाने की चुनौती होगी, वहीं नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के बीच भी मुकाबला होगा. पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद इस मुकाबले में दोनों आमने – सामने होंगे. पाकिस्तान के अरशद ने पेरिस में 92.97 मीटर का थ्रो किया था और स्वर्ण जीता था. नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर का थ्रो किया था. उन्हें रजत पदक मिला था. हंगरी में वर्ल्ड चैंपियनशिप में 88.17 मीटर का थ्रो किया था और गोल्ड जीता था.
नीरज चोपड़ा 19 सदस्यीय ग्रुप ए में..
क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज चोपड़ा 19 सदस्यीय ग्रुप ए में हैं. ग्रुप में वेबर, वाल्कोट, वाडलेज और सचिन यादव शामिल थे. ग्रुप बी की बात करें तो अरशद नदीम, येगो, दा सिल्वा, यशवीर सिंह, रमेश थरंगा पथिरगे, रोहित यादव शामिल हैं. क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज चोपड़ा 19 सदस्यीय ग्रुप ए में हैं. ग्रुप में वेबर, वाल्कोट, वाडलेज और सचिन यादव शामिल थे. ग्रुप बी की बात करें तो अरशद नदीम, येगो, दा सिल्वा, यशवीर सिंह, रमेश थरंगा पथिरगे, रोहित यादव शामिल हैं. 84.50 मीटर का निशान पार पर टॉप-12 थ्रोअर फाइनल के लिए क्वालिफाई हो जाएंगे.
जूलियन वेबर (जर्मनी) 87.21 मीटर, डेविड वेगनर (पोलैंड) 85.67 मीटर, नीरज चोपड़ा (भारत) 84.85 मीटर, जैकब वाडलेज (चेक गणराज्य) 84.11 मीटर (सीजन बेस्ट), केशोर्न वालकॉट (त्रिनिदाद और टोबैगो) 83.93 मीटर, सचिन यादव (भारत) 83.67 मीटर, एडिस माटुसेविसियस (लिथुआनिया) 82.78 मीटर, सुमेधा रणसिंघे (श्रीलंका) 81.86 मीटर, साइप्रियन मृजीग्लोड (पोलैंड) 81.47 मीटर, लस्सी एटेलटालो (फिनलैंड) 81.33 मीटर, मार्क एंथोनी मिनिचेलो (USA) 80.47 मीटर, कीशॉन स्ट्रेचन (बाहमास) 80.03 मीटर.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/the-foundation-of-a-developed-india-pm-modi-appeals-to/47211