नेपाल की सरकारी एयर लाइंस कंपनी ने अपने नक्शे में

गलत नक्शे पर नेपाल एयर लाइंस को मांगी माफी, J&K को बताया था पाक का हिस्सा

Nepal Airlines Apologizes After Outrage Over Distorted Indian Map

काठमांडू (नेपाल)। नेपाल की सरकारी एयर लाइंस कंपनी ने अपने नक्शे में भारतीय क्षेत्र को गलत प्रकाशित करने पर भारी आलोचना के बाद गुरुवार को माफी मांग ली। उसने कहा कि वह नक्शा नेपाल के सरकारी रुख को प्रदर्शित नहीं कर रहा था।

नेपाल एयलाइंस ने गलत नक्शे के प्रकाशन पर मांगी माफी

'एक्स' अपने पोस्ट में नेपाल एयलाइंस ने कहा है कि गलत नक्शे के प्रकाशन पर हम प्रतिबद्धता माफी मांगते हैं। सोशल मीडिया पर एक प्रमोशनल ग्राफिक में भारत के जम्मू और कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बता दिया था। भारतीयों की तरफ से भारी आलोचना के बाद एयरलाइंस ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद यह मुद्दा शांत नहीं हो रहा था। अब एयर लाइंस ने औपचारिक रूप से माफी मांगी है।

जम्मू-कश्मीर को दिखाया गया था पाकिस्तान का हिस्सा

इस विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब नेपाल एयरलाइंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक नेटवर्क मैप और प्रमोशनल विज्ञापन शेयर किया। इस ग्राफिक में जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के पूरे केंद्र शासित प्रदेश को भारत की बजाए पाकिस्तान के हिस्से के रूप में दिखाया गया था। यह तस्वीर तेजी से वायरल हो गई। 'एक्स' और फेसबुक भारतीय यूजर्स ने नेपाल एयरलाइंस पर आक्रामकता का आरोप लगाया और माफी की मांग की।

भारतीय यूजर्स ने की 'बॉयकॉट नेपाल एयरलाइंस' की मांग

इतना ही नहीं, यूजर सोशल मीडिया पर नेपाल एयलाइंस को बहिष्कार का ट्रेंड चलाने लगे। इसके साथ ही भारतीय विदेश मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से राजनयिक विरोध की मांग की। विरोध को बढ़ता देख नेपाल एयरलाइंस ने 'एक्स' पर एक ताजा पोस्ट करते हुए गलत नक्शे पर दुख जताया है और माफी मांगी है।

एयरलाइंस करेगी आंतरिक समीक्षा

एयरलाइंस ने अपने बयान में आगे कहा, 'हमने तुरंत उस पोस्ट को हटा दिया है और यह पक्का करने के लिए अंदरूनी समीक्षा कर रहे हैं कि हमारी सामग्री सटीकता के उच्चतम मानकों को पूरा करे।' इसमें कहा गया कि 'हम इस क्षेत्र में अपने पड़ोसियों और दोस्तों के साथ अपने मजबूत रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं। उस पोस्ट से किसी को भी ठेस पहुंचा हो तो उसके़ लिए हमें गहरा खेद है।"

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/lungi-row-in-bengal-polls-central-forces-bar-voters-mamata-slams-insult/181236

बंगाल चुनाव में 'लुंगी' पर बवाल: केंद्रीय बलों ने वोटरों को रोका, भड़कीं ममता बनर्जी