New GST Rates : आज से देश में नए जीएसटी रेट लागू ह

आज से नए जीएसटी रेट लागू, इन सामानों पर मिलेगी छूट, देखें लिस्ट..

आज से नए जीएसटी रेट लागू, इन सामानों पर मिलेगी छूट, देखें लिस्ट..

New GST Rates : आज से देश में नए जीएसटी रेट लागू हो गए हैं. पीएम मोदी ने रविवार को संबोधित करते हुए इसे बचत उत्सव बताया. उन्होंने कहा कि जीएसटी में बदलावों से लोगों को करीब ₹2.5 लाख करोड़ की बचत होगी. नए जीएसटी रेट से गरीब और मिडिल क्लास को फायदा होगा. 

आइए जानते हैं कि कौन से सामान सस्ते हो गए हैं? घर में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक सामान सस्ते हो गए हैं. स्प्लिट एसी 2,800 से 5,900 तक की छूट है. विंडो एसी करीब 3,400 तक की छूट है. ऑफिस और बड़ी बिल्डिंग में लगने वाले कमर्शियल एसी भी सस्ते हो गए हैं. डिशवॉशर की बात करते हैं तो 8,000 रुपए तक सस्ते हो गए हैं. एंट्री लेवल मॉडल अब 4, 000 रुपए तक की छूट है. 

टीवी के दाम भी हुए कम

अगर आप नया टीवी खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये सही समय है. 32 इंच के बड़े टीवी मॉडल हैं. वो काफी सस्ते हो गए हैं. टीवी में कटौती स्क्रीन साइज के हिसाब से अलग - अलग है. 43 इंच वाले एंट्री लेवल टीवी भी सस्ते हो गए हैं. इनके दाम 2,500 से ₹5,000 तक सस्ते हो गए हैं. 55 से 65 इंच वाले मिड-रेंज टीवी पर ₹3,400 से ₹20,000 तक की छूट मिलेगी. अगर आप 100 इंच वाले प्रीमियम खरीदते हैं तो भारी छूट मिल सकती है.  

ये प्रोडक्ट्स 5 प्रतिशत के जीएसटी स्लैब में..

तेल, साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट और बेबी प्रोडक्ट्स अब 5 प्रतिशत के जीएसटी स्लैब में रखे गए हैं. घर खर्च वाले सामानों पर भारी छूट मिलेगी. टैल्कम पाउडर और शेविंग क्रीम जैसे ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स में भी कटौती हुई है. अब घी, मक्खन और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स के दाम भी कम हुए हैं.

मक्खन ₹4 सस्ता हो गया है और पनीर भी ₹4 सस्ता हो गया है. पैक्ड फूड 5 प्रतिशत के टैक्स स्लैब में हैं. इसमें नमकीन, भुजिया, इंस्टेंट नूडल्स, चॉकलेट, जैम, सॉस आदि शामिल हैं. जूस कॉफी और पानी जैसे ड्रिंक्स भी सस्ते हुए हैं, हालांकि कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा अभी भी महंगे टैक्स स्लैब में हैं. सबसे बड़ी राहत ये है कि रोटी, परांठा, पैक्ड पनीर और UHT दूध अब पूरी तरह GST फ्री हो गए हैं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/state/121/breaking/cc69a1d3/669da4f0/breakingdetails/stf-nabs-mastermind-behind-paper-leak-47717