Delhi blast : नई दिल्ली। दिल्ली ब्लास्ट से से जुड़

दिल्ली ब्लास्ट में लखनऊ से कश्मीर तक एनआईए के छापे

दिल्ली ब्लास्ट में लखनऊ से कश्मीर तक एनआईए के छापे

Delhi blast : नई दिल्ली। दिल्ली ब्लास्ट से से जुड़े संदिग्धों की जांच के लिए एनआईए की टीमों ने सोमवार को कश्मीर से लेकर लखनऊ तक आठ जगहों पर छापेमारी की। लखनऊ में एनआईए की टीम लखनऊ के खंदारी बाजार स्थित डॉ. शाहीन शाहिद के पिता के आवास पर जांच करने पहुंची। मौके पर स्थानीय पुलिस मौजूद रही।

इस दौरान इलाके में काफी हलचल रही। दिल्ली धमाकों के संदर्भ में जांच टीम ने लखनऊ में डॉ. शाहीन के परिजनों से पूछताछ की थी। यूपी में एनआईए ने नवंबर के पहले सप्ताह में सहारनपुर से गिरफ्तार किए गए डॉ. अदील अहमद राथर के आवास की भी तलाशी ली। इन छापों का उद्देश्य 'व्हाइट-कॉलर' आतंकी मॉड्यूल के नेटवर्क का पर्दाफाश करना और इसके संचालन के तरीके को समझना है।

व्हाइट-कॉलर' आतंकी मॉड्यूल का तात्पर्य ऐसे आतंकी समूहों से है, जो पारंपरिक तरीकों की बजाए वित्तीय धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य सफेदपोश अपराधों के माध्यम से धन जुटाते हैं और अपने एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं। इस प्रकार के मॉड्यूल का पता लगाना और उन्हें निष्क्रिय करना सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती होती है। 

काजीगुंड में डॉ. अदील और जासिर बिलाल के घर, शोपियां में मौलवी इरफ़ान के घर, पुलवामा के कोइल में डॉ. मुझम्मिल के घर और सांबूरा, पुलवामा में आमिर रशीद के घर की तलाशी ली जा रही है। इन सभी स्थानों की पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस और SIA द्वारा भी तलाशी ली जा चुकी है, जो जैश के अंतरराज्यीय व्हाइट कॉलर मॉड्यूल की साज़िश की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/shubhanshu-shukla-shares-his-experience-of-the-space-mission/99438