MEA : 'न केवल गलत, बल्कि भ्रामक...', ट्रंप के करीबी पीटर नवारो के बयान पर बोला भारतीय विदेश मंत्रालय
MEA : भारत ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और व्हाइट हाउस ट्रेड के सलाहकार पीटर नवारो ने बयान दिया था. इस बयान पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि नवारो के बयान न केवल गलत हैं, बल्कि भ्रामक भी हैं, भारत और अमेरिका के रिश्ते गहरे हैं और इन्हें भ्रामक बयानों से प्रभावित नहीं किया जा सकता. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और व्हाइट हाउस ट्रेड के सलाहकार पीटर नवारो ने दावा किया था कि भारत यूरोप, अफ्रीका और एशिया के बाजारों में रूसी तेल बेचकर भारी मुनाफा कमा रहा है.
जायसवाल ने कहा कि भारत और अमेरिका व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं. यह साझेदारी साझा हितों, लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के बीच मजबूत रिश्तों पर आधारित है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों का रिश्ता कई बदलावों और चुनौतियों से गुजरा है, लेकिन हमेशा मजबूत रहा है. भारत चाहता है कि यह साझेदारी आपसी सम्मान और साझा हितों के आधार पर आगे बढ़ती रहे. उन्होंने एच-1बी वीजा के मामले में कहा कि भारत और अमेरिका के बीच गतिशीलता साझेदारी इस रिश्ते का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है. भारत अमेरिका के साथ व्यापारिक मुद्दों पर लगातार बातचीत कर रहा है.
'सभी पक्ष रचनात्मक तरीके से आगे बढ़ें'
विदेश मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने क्वाड (भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया) को साझा हितों पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताया और कहा कि इसका अगला नेताओं का शिखर सम्मेलन सदस्य देशों के बीच राजनयिक परामर्श के बाद तय होगा. यूक्रेन संघर्ष पर जायसवाल ने हालिया शांति प्रयासों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत चाहता है कि सभी पक्ष रचनात्मक तरीके से आगे बढ़ें. उन्होंने दोहराया कि भारत का रुख स्पष्ट है। संघर्ष का जल्द अंत हो और यूक्रेन में स्थायी शांति स्थापित हो. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हुए विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत अपने प्रवासियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/lalu-yadav-targeted-pm-modi-said-hey-modi-jithis-gujarati-formula-will-not/45859