न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद एक हैरान करने वाली घटना

तेलंगाना में न्यू ईयर पार्टी के बाद एक की मौत, 12 अस्पताल में भर्ती

One dead, 12 hospitalised after New Year party in Telangana

मेडचल-मलकाजगिरी (तेलंगाना)। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद एक हैरान करने वाली घटना सामने आया है। भवानी नगर, जगतगिरी गुट्टा पुलिस स्टेशन के तहत मेडचल-मलकाजगिरी जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 लोग अस्पताल में भर्ती हो गए।

एक ही कॉलोनी के निवासी हैं सभी प्रभावित लोग

स्थानीय पुलिस अधिकारी के अनुसार, इस समूह ने घर पर चिकन और मछली तैयार की थी। पार्टी के बाद, कई लोग बीमार हो गए। पांडू नामक 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है। पुलिस के मुताबिक, सभी प्रभावित लोग एक ही कॉलोनी के निवासी हैं।

नए साल के अवसर पर किया था पार्टी का आयोजन

जगतगिरी गुट्टा पुलिस अधिकारी ने कहा कि, "कल सभी प्रभावित लोगों ने न्यू ईयर पार्टी आयोजित की थी और चिकन और मछली खुद पकाई थी। पार्टी के बाद वे घर लौटे और फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। एक व्यक्ति पांडू की मौत हो गई। अन्य 12 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। सभी कॉलोनी के दोस्त हैं और अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी स्थिति सामान्य है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/cm-pushkar-dhami-flags-off-100-new-buses-for-uttarakhand-transport-corporation/103261

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड परिवहन निगम 100 नई बसों को दिखाई हरी झंडी