आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले के एलामंचिली शहर क

टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस की दो बोगियों में आग लगने से एक यात्री की मौत

One dead as two bogies of Tata-Ernakulam Express catch fire

अनाकापल्ली। आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले के एलामंचिली शहर के पास सोमवार को टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन की दो AC बोगियों में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह घटना देर रात हुई जब लगभग सभी यात्री सो रहे थे। अलग लगने की सूचना के बाद लोगों के बीच अफर-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

अनाकापल्ली के एसपी तुहिन सिन्हा ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय चंद्रशेखर सुंदर के रूप में हुई है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि एक कोच पूरी तरह से आग की चपेट में आ गया था। आग लगने के बाद लोकोमोटिव पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी, जिससे यात्रियों को जल्दी से बाहर निकाला जा सका। आगे की जानकारी का इंतजार है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/resident-doctors-of-igmc-call-off-strike-after-assurance-from-chief-minister/102844

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद IGMC के रेजिडेंट डॉक्टरों ने खत्म किया हड़ताल