MEA : विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने

'हमारी आयात नीति हितों के आधार पर...', ट्रंप के दावे पर बोला भारतीय विदेश मंत्रालय

'हमारी आयात नीति हितों के आधार पर...', ट्रंप के दावे पर बोला भारतीय विदेश मंत्रालय

MEA : विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार 16 अक्टूबर को कहा कि भारत तेल और गैस का एक अहम आयातक है. अस्थिर ऊर्जा परिदृश्य में भारतीय उपभोक्ता के हितों की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता रही है. वे ट्रंप के उस दावे पर बात कर रहे थे. जिसमें ट्रंप ने कहा था कि पीएम मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर रहा है. 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, हमारी आयात नीतियां पूरी तरह से इसी के आधार पर हैं. स्थिर ऊर्जा कीमतों और सुरक्षित आपूर्ति को सुनिश्चित करना हमारी ऊर्जा नीति के दो अहम लक्ष्य रहे हैं. इसके तहत हम अपने ऊर्जा स्रोतों का विस्तार कर रहे हैं और बाजार को देखते हुए कई बदलाव भी कर रहे हैं.

विदेश मंत्रालय ने कहा, जहां तक अमेरिका का सवाल है, हमने कई सालों से अपनी ऊर्जा खरीद को बढ़ाने का प्रयास किया है. यह प्रक्रिया पिछले दशक से लगातार आगे बढ़ी है. अमेरिका की मौजूदा सरकार ने भारत के साथ ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने में रुचि दिखाई है. इस पर बातचीत चल रही है.

ट्रंप का बयान

इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि हां निश्चित रूप से वह मेरे बहुत ही अच्छे मित्र हैं, लेकिन मैं उनसे नाराज हूं, क्योंकि भारत रूस से तेल खरीद रहा है, जिससे रूस जंग जारी रखे हुए है. इसमें यूक्रेन और रूस के लाखों लोगों की मौत हुई है. मैं इस बात से खुश नहीं हूं कि भारत रूस से तेल खरीद रहा है. पीएम मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर रहा है. यह बहुत ही बड़ी बात है. अब चीन भी ऐसा ही करेगा.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/three-doctors-in-up-will-be-dismissed-for-persistent-absence-from-duty/94213