Madhya Pradesh : इंदौर। मध्य प्रदेश में हवाई उड़ान

MP News : इंडिगो की दर्जन से अधिक उड़ानें रद्द, कंपनी ने बताई यह वजह

इंडिगो की दर्जन से अधिक उड़ानें रद्द

MP News : इंदौर। मध्य प्रदेश में हवाई उड़ान पर असर पड़ा है। प्रदेश में 11 से अधिक वायु यातायात थम गया है। इस बीच इंदौर के एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर ने बताया कि इंडिगो में क्रू की समस्या आ रही है। इससे इंदौर आने और जाने वाली उड़ान पर असर पड़ा है। 4 से 5 को रद्द कर दिया गया है। साथ ही कुछ अन्य विमान लेट चल रही है।

क्रू के सदस्यों की कमी के कारण बुधवार को इंडिगो की देशभर में संचालित होने वाली करीब 70 से अधिक उड़ान को रद्द कर दिया गया है। इस बीच, इंडिगो ने भी पुष्टि की कि कुछ दिनों से कई अनिवार्य कारण से देरी और रद्द करने का सामना करना पड़ रहा है। इसमें तकनीकी समस्या, हवाई अड्डों पर भीड़ और परिचालन संबंधी समस्या है। 

सूत्र बताते हैं कि यह स्थिति नए फ्लाइट ड्यूटी टाइमर लिमिटेशन नियम के दूसरे चरण के लागू होने के बाद पैदा हुई है। विमान के रद्द-डिले का संकट मंगलवार से शुरू हुआ और बुधवार को पूरे देश में हालात बदतर हो गए। डिले का असर सबसे अधिक मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और गुजरात के छोटे एयरपोर्ट पर अधिक है। 

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार..

इस बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, देशभर में मंगलवार को 6 प्रमुख हवाई अड्डों पर इंडिगो की आन टाईम परफार्मेंस सिर्फ 35 फीसदी रहा। इधर, भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से इंडिगो की दो सेक्टर फ्लाइट को रद्द किया गया। कहा गया है कि केवल क्रू के सदस्यों की कमी कारण नहीं रहा है, बल्कि एफटीडीएल भी इसका कारण है। मौसम में देरी से एक सेक्टर प्रभावित होता है औऱ उसका असर पूरे शेड्यूल पर पड़ता है और अस्थिर हो जाता है।

https://www.primenewsnetwork.in/state/encounter-in-bijapur-12-naxalites-killed-and-three-soldiers-martyred/99866