पवन खेड़ा का ट्रंप पर तीखा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार को अमेरिका ले जाइए और EVM भी भेज देंगे
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद पवन खेड़ा ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के चुनाव अधिकारियों की ऑनलाइन आलोचना की। उन्होंने अमेरिकी नेता से कहा कि वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) को अमेरिका ले जाएं।
ट्रंप के बयान के बाद 'एक्स' पर किया पोस्ट
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा भारत की चुनाव प्रणाली और मतदाता पहचान आवश्यकताओं का हवाला देते हुए 'सेफगार्ड अमेरिकन वोटर एलिजिबिलिटी (SAVE) एक्ट' पारित करने की अपनी मांग को दोहराने के बाद, पवन खेड़ा ने 'एक्स' पर यह पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "प्रिय डोनाल्ड ट्रंप, कृपया ज्ञानेश कुमार गुप्ता को अमेरिका ले जाइए और उन्हें वहीं रखिए। हम अपनी EVM भी अगली उपलब्ध फ्लाइट से भेज देंगे। आपने हमारे प्रति जो भी अपमान और धमकियां दी हैं, उसके लिए हम कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं।"
'सेव अमेरिका एक्ट' से जुड़ा है पूरा मामला
कांग्रेस नेता की यह टिप्पणी डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 'सेव अमेरिका एक्ट' पारित करने के प्रयास में भारत के चुनावी मॉडल का सार्वजनिक रूप से उल्लेख करने के बाद आई है। गौरतलब है कि सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव प्रणाली और वोटर पहचान की जरूरतों का जिक्र करते हुए 'सेफगार्ड अमेरिकन वोटर एलिजिबिलिटी (SAVE) अमेरिका एक्ट' को पास करने की अपनी मांग फिर से दोहराई थी। (भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)
यह भी पढ़ें: ट्रंप ने ‘SAVE America Act’ के समर्थन में भारत की चुनावी प्रणाली का दिया उदाहरण