कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि स

लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश को हमने हरा दिया: प्रियंका गांधी

Plot to Weaken Democracy Defeated: Priyanka Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि संसद में शुक्रवार को लोकतंत्र की एक बड़ी जीत हुई है। मोदी सरकार ने लोकतंत्र को कमजोर करने और संघीय ढांचे को बदलने की साजिश की थी। इसे समूचे विपक्ष की एकजुटता ने हरा दिया।

संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की बताई जीत

प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि संसद में कल लोकतंत्र की एक बड़ी जीत हुई है। मोदी सरकार ने लोकतंत्र को कमजोर करने और संघीय ढांचे को बदलने की साजिश की थी जिसे विपक्ष ने हरा दिया। ये संविधान की जीत है, देश की जीत है, विपक्ष की एकता की जीत है।

महिला आरक्षण बिल पर सरकार की नीयत पर सवाल

प्रियंका गांधी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, बल्कि इसे तुरंत लागू करने के पक्ष में है। केन्द्र की भाजपा सरकार ने महिला आरक्षण बिल लोकसभा में गिरने को लेकर कांग्रेस और सपा समेत पूरे विपक्ष को महिला विरोधी बता रही है। इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि, देश की महिलाएं अब सब समझती हैं और सिर्फ प्रचार से काम नहीं चलेगा।

परिसीमन को बताया असली मुद्दा, बिल पर उठाए गंभीर सवाल

सरकार जो बिल लाई, ये महिला आरक्षण बिल नहीं था। यह बिल परिसीमन से जुड़ा हुआ था। महिला आरक्षण बिल 2023 में सर्वसम्मति से पारित हो चुका है। मोदी सरकार उसे अभी लागू करे और महिलाओं को अधिकार दे। पूरा विपक्ष तैयार है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार परिसीमन इस आधार पर करना चाहती है कि जिसमें उसे जातिगत जनगणना के आंकड़ों को देखने की जरूरत नहीं होती और मनमानी करने की पूरी आजादी होती। ऐसे में मुमकिन ही नहीं था कि विपक्ष मोदी सरकार का साथ दे।

महिलाओं के नाम पर राजनीति करने का आरोप

प्रियंका गांधी ने कहा कि असली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं बल्कि परिसीमन (Delimitation) था। उन्होंने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार 2011 की जनगणना के आधार पर सीटों का बंटवारा कर राजनीतिक फायदा लेना चाहती थी। प्रियंका गांधी ने सरकार पर आरोप लगाया कि महिलाओं के नाम पर राजनीति की जा रही है। सरकार द्वारा विपक्ष को 'महिला विरोधी' बताए जाने पर प्रियंका ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, "मेरा मानना है कि सरकार द्वारा जो साजिश रची गई, उसका उद्देश्य सत्ता हासिल करना है। इसके लिए सरकार ने महिलाओं का इस्तेमाल किया।"

महिला सुरक्षा के मुद्दों पर सरकार को घेरा

केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका ने उन्नाव, हाथरस, मणिपुर और महिला खिलाड़ियों के मुद्दे उठाते हुए कहा 'अगर सच में महिलाओं की चिंता होती, तो इन मामलों में कार्रवाई दिखती।' उन्होंने साफ कहा कि विपक्ष 543 मौजूदा सीटों पर ही 33% आरक्षण लागू करने के लिए तैयार है और 2023 में पास हुए बिल को तुरंत लागू किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/hc-order-on-rahul-gandhi-citizenship-sparks-political-storm/175377

राहुल गांधी की नागरिकता पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, गरमाई सियासत