भारत

पीएम मोदी ने नौसेना के जवानों के साथ मनाई दीवाली, कहा - 'आपका समर्पण और...'

पीएम मोदी ने नौसेना के जवानों के साथ मनाई दीवाली, कहा - 'आपका समर्पण और...'

PM Modi : पीएम मोदी ने सोमवार को कहा कि मैं कल से आपके बीच हूं और हर पल मैंने उस पल को जीने के लिए कुछ न कुछ सीखा है. आपका समर्पण इतना ऊंचा है कि मैं उसे जी तो नहीं पाया, लेकिन मैंने उसे अनुभव ज़रूर किया है. पीएम मोदी आईएनएस विक्रांत पर जवानों को संबोधित कर रहे थे. 

पीएम मोदी ने कहा कि मैं कल्पना कर सकता हूं कि इस दौर से गुज़रना कितना मुश्किल रहा होगा. प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि रात में गहरे समुद्र और सुबह के सूर्योदय को देखना उनकी दिवाली को और भी खास बना देता है.

समुद्र के पानी पर सूर्य की किरणों की चमक

उन्होंने कहा, एक तरफ मेरे पास अनंत क्षितिज, अनंत आकाश है, और दूसरी तरफ अनंत शक्तियों का प्रतीक यह विशालकाय आईएनएस विक्रांत है. समुद्र के पानी पर सूर्य की किरणों की चमक, बहादुर सैनिकों द्वारा जलाए गए दिवाली के दीयों जैसी है. INS विक्रांत पर बिताई कल की रात, इस अनुभव को शब्दों में कहना कठिन है. मैं देख रहा था कि आप उमंग, उत्साह से भरे हुए थे. आपने स्वरचित गीत गाए. आपने अपने गीतों में जिस प्रकार से ऑपरेशन सिंदूर का वर्णन किया, शायद कोई और कभी इस अनुभूति को प्रकट नहीं कर पाएगा जो युद्ध के मैदान में खड़ा जवान कर पाएगा.

पीएम मोदी ने कहा कि समुद्र की गहरी रात और सुबह का सूर्योदय मेरी दिवाली कई मायनों में खास बन गई है, इसलिए आपके बीच फिर एक बार दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आपको भी शुभकामनाएं और INS विक्रांत की इस बीर भूमि से कोटि-कोटि देशवासियों को भी दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. मैं इस अवसर पर हमारी सेनाओं को खासतौर पर सलाम करना चाहता हूं. ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को इतनी जल्दी घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था और इसलिए आज मैं फिर एक बार INS विक्रांत की इस पवित्र साधना स्थली से, पराक्रमी स्थली से, तीनों सेना के जांबाज जवानों को सलाम करता हूं.

उन्होंने कहा कि समुद्र की गहरी रात और सुबह का सूर्योदय मेरी दिवाली कई मायनों में खास बन गई है, इसलिए आपके बीच फिर एक बार दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आपको भी शुभकामनाएं और INS विक्रांत की इस बीर भूमि से कोटि-कोटि देशवासियों को भी दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं."

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/no-subsidies-will-be-given-to-colombia-says-trump/94686