पीएम मोदी ने कहा कि आज भी छत्तीसगढ़ को लोकतंत्र का

PM मोदी ने विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया, कहा - '2000 से पहले का दौर..'

PM मोदी ने विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया, कहा - '2000 से पहले का दौर..'

PM Modi in Chhattisgarh : पीएम मोदी ने शनिवार को कहा कि आज भी छत्तीसगढ़ को लोकतंत्र का नया मंदिर और नया विधानसभा भवन मिला है. यहां आने से पहले भी मुझे आदिवासी संग्रहालय के लोकार्पण करने का अवसर मिला. पीएम मोदी ने 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक और परिवर्तनकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. 

उन्होंने कहा कि इस मंच से भी लगभग 14 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है. इन विकास कार्यों के लिए आप सभी को बहुत बहुत बधाई देता हूं.

पीएम मोदी ने कहा कि वर्ष 2000 के बाद छत्तीसगढ़ में एक पूरी पीढ़ी बदल गई है, जिसने 2000 से पहले का दौर नहीं देखा, जब राज्य बना था, तब गांवों तक पहुंचना मुश्किल था. गांवों में सड़कें नहीं थीं. आज छत्तीसगढ़ के गांवों में सड़कों का जाल 40,000 किलोमीटर तक पहुंच गया है.

'इस गौरवशाली पल का हिस्सा बनना मेरे लिए भी अद्भुत अनुभूति'

उन्होंने कहा कि मैंने भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य गठन से पहले का दौर भी देखा है. बीते 25 साल में सफर का साक्षी भी रहा हूं, इसलिए इस गौरवशाली पल का हिस्सा बनना मेरे लिए भी अद्भुत अनुभूति है.

'छत्तीसगढ़ को लोकतंत्र का नया मंदिर और नया विधानसभा भवन मिला'

पीएम मोदी ने कहा कि आज भी छत्तीसगढ़ को लोकतंत्र का नया मंदिर और नया विधानसभा भवन मिला है, यहां आने से पहले भी मुझे आदिवासी संग्रहालय के लोकार्पण करने का अवसर मिला. इस मंच से भी लगभग 14 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है. इन विकास कार्यों के लिए आप सभी को बहुत बहुत बधाई देता हूं. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/stampede-at-kashibugga-temple-of-srikakulam-of-andhra-pradesh/96181