पीएम मोदी ने बिहार में मुख्यमंत्री महिला योजना की शुरू, 75 लाख महिलाओं को पहुंचेगा फायदा
PM Modi : पीएम मोदी ने शुक्रवार 26 सितंबर को बिहार में मुख्यमंत्री महिला योजना लॉन्च की. इस योजना के तहत 75 लाख महिलाओं को 10,000 रुपए बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे. उन्होंने यह योजना वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुरू की. इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य मंत्री मौजूद थे.
पीएम मोदी ने कहा, नवरात्रि के इन पावन दिनों में आज मुझे बिहार की नारी शक्ति के साथ उनकी खुशियों में शामिल होने का अवसर मिला. नवरात्रि के इस पावन पर्व पर आप सबका आशीर्वाद, हम सबके लिए एक बहुत बड़ी शक्ति है. मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.
पीएम मोदी ने कहा, आज से 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार' योजना शुरू की जा रही है. इस योजना से अब तक 75 लाख बहनें जुड़ चुकी हैं. अभी एक साथ इन सभी 75 लाख बहनों के बैंक अकाउंट में 10–10 हजार रुपये भेजे गए हैं, जब यह प्रक्रिया चल रही थी तब मैं सोच रहा था कि आज नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार की बहनों-बेटियों के लिए कितना बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जब कोई बहन या बेटी रोजगार या स्वरोजगार करती है तो उसके सपनों को नए पंख लग जाते हैं और समाज में उसका सम्मान और भी बढ़ जाता है.
'आरजेडी के राज में कोई भी घर में सुरक्षित नहीं था'
पीएम मोदी ने आरजेडी पर हमला बोलते हुए कहा कि आरजेडी के राज में कोई भी घर में सुरक्षित नहीं था. सबसे ज्यादा मार महिलाओं ने झेली है. महिलाओं ने आरजेडी नेताओं के अत्याचार को भी देखा है, लेकिन नीतीश राज में बेटियां बेखौफ घूमती हैं. हम महिलाओं को बचाने के लिए उज्ज्वला योजना लेकर आए हैं.
उन्होंने कहा, जब कोई सरकार महिलाओं को केंद्र में रखकर कोई नीति बनाती है तो उसका फायदा समाज के दूसरे हिस्सों पर भी पड़ता है. उदाहरण के लिए, उज्ज्वला योजना से कितना बड़ा बदलाव आया है, ये आज पूरी दुनिया देख रही है. स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान. इस अभियान के सवा चार लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर गांव-गांव और कस्बों में लगाए जा रहे हैं. खून की कमी, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/central-government-takes-major-action/48197