PM मोदी ने लवलीना बोरगोहेन के राष्ट्रीय गौरव वाले

PM मोदी ने की लवलीना बोरगोहेन के राष्ट्रीय गौरव वाले जज्बे की सराहना, ग्लासगो में भारत के गलत नक्शे पर जताई थी आपत्ति

Narendra Modi (L) and Lovlina Borgohain (R)

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन की तारीफ की है। उन्होंने ग्लासगो में 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान एक रेस्टोरेंट में भारत के गलत नक्शे को दिखाए जाने पर आपत्ति जताई थी। बोरगोहेन ने प्रधानमंत्री के आवास पर भारत के मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ बातचीत के दौरान कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के अपने अनुभव भी साझा किए। इस दौरान उन्होंने बॉक्सिंग में देश के ऐतिहासिक प्रदर्शन का जिक्र किया।

PM मोदी ने की बॉक्सर के जज्बे की तारीफ

PM मोदी ने सोमवार को अपने YouTube चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में लवलीना के जज्बे की सराहना की और खेलों के उस पल को याद किया जब उन्होंने देश के लिए अपना गौरव प्रदर्शित किया था। बातचीत के दौरान, PM मोदी ने लवलीना से गेम्स के समय रेस्टोरेंट के स्टाफ के साथ हुई एक घटना के बारे में पूछा। ग्लासगो में रेस्टोरेंट जाने पर जब बॉक्सर ने यह मामला उठाया, तब भारत का गलत नक्शा सामने आया था। PM मोदी ने पूछा, "क्या हुआ था? क्या आप रेस्टोरेंट वालों से लड़ रही थीं?"

लवलीना ने बताई रेस्टोरेंट की पूरी घटना

लवलीना ने बताया कि प्रतियोगिता के आखिरी दिन भारत के शानदार प्रदर्शन और कई खिलाड़ियों के मेडल जीतने के बाद, वे भावुक हो गई थीं और बदलाव की गुजारिश की थी। लवलीना ने कहा, "हमारा प्रदर्शन बहुत अच्छा था और वह आखिरी दिन था। सभी जीत चुके थे और वहां बहुत सारे भारतीय मौजूद थे। मुझे (इस स्थिति के बारे में) थोड़ा बुरा लगा, इसलिए मैंने उनसे दृढ़ता से बात की और अनुरोध की, सर। वे मान गए और अब चीजें बदल गई हैं।"

मेडल से बढ़कर है देश के प्रति भावना: PM मोदी

PM मोदी ने इस पल की सराहना करते हुए कहा कि यह मेडल जीतने से कहीं बढ़कर खिलाड़ियों में राष्ट्रीय गौरव की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा, "जीत के उस पल में - खुशी, आनंद, खेल खत्म होने के बाद टीम के साथियों के साथ होना - मस्ती और हंसी के माहौल में, उस नक्शे को देखना और उस पर ध्यान देना, देश के लिए भावना सिर्फ मेडल लेते समय ही नहीं होती। यह अंदर तक होती है। सच कहूं तो, आपका यह वीडियो असाधारण है। लोग इसे लंबे समय तक याद रखेंगे।" ​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी बॉक्सर ने क्यों कहा- 'मुझे इस नाम से नफरत हो गई है'? मेडल विजेता बॉक्सर ने पीएम मोदी को सुनाई दिलचस्प कहानी