पीएम मोदी ने कहा, हमारे समाज में मंत्रों, गीता के

सबका साथ, सबका विकास, 'सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय' की नीतियां...', कर्नाटक में बोले PM मोदी

सबका साथ, सबका विकास, 'सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय' की नीतियां...', कर्नाटक में बोले PM मोदी

PM Modi : कर्नाटक के उडुपी में पीएम मोदी ने कहा, हमारे समाज में मंत्रों, गीता के श्लोकों का पाठ शताब्दियों से हो रहा है, लेकिन जब एक लाख कंठ एक स्वर में इन श्लोकों का ऐसा उच्चारण करते हैं तो ऐसी उर्जा निकलती है, जो हमारे मन, मस्तिष्क को एक नया स्पंदन, नई शक्ति देती है. जगद्गुरु श्री श्री सुगुनेंद्र तीर्थ स्वामीजी ने विश्व गीता पर्याय - लक्ष्य कंठ गीता परायण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया.

उन्होंने कहा कि यही उर्जा अध्यात्म की शक्ति भी है, यही ऊर्जा सामाजिक एकता की शक्ति है, इसलिए आज लक्ष्य कंठ गीता का ये अवसर एक विशाल ऊर्जा पिंड को अनुभव करने का अवसर बन गया है. उडुपी आना मेरे लिए खास इसलिए भी है, क्योंकि उडुपी जनसंघ और भाजपा के सुशासन मॉडल की कर्मभूमि रही है. 1968 में उडुपी के लोगों ने हमारे जनसंघ के वी.एस. आचार्य को यहां के नगरपालिका परिषद में जिताया था. आज हम देश भर में जो स्वच्छता अभियान देख रहे हैं, उसे उडुपी ने पांच दशक पहले अपनाया था. आज हमारी 'सबका साथ, सबका विकास', 'सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय' की नीतियां भगवान श्री कृष्ण के इन श्लोकों से प्रेरित हैं. 

'भगवान श्री कृष्ण हमें गरीबों की मदद करने का मंत्र देते हैं'

पीएम मोदी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण हमें गरीबों की मदद करने का मंत्र देते हैं और इसी मंत्र की प्रेरणा आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं का आधार बनती है. भगवान श्री कृष्ण, हमें महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण का ज्ञान सिखाते हैं और इन्हीं की प्रेरणा से देश नारी शक्ति वंदन अधिनियम का ऐतिहासिक फैसला लेता है.

पीएम मोदी ने कहा कि श्री कृष्ण ने युद्ध की भूमि पर गीता का संदेश दिया था और भगवद्गीता हमें सिखाती है कि शांति और सत्य की स्थापना के लिए अत्याचारियों का अंत भी ज़रूरी है. हम लाल किले की प्राचीर से श्री कृष्ण की करुणा का संदेश देते हैं और उसी प्राचीर से हम मिशन सुदर्शन चक्र का भी उद्घोष करते हैं. देश ने ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई में हमारा संकल्प देखा है. हम शांति स्थापित करना भी जानते हैं और शांति की रक्षा करना भी जानते हैं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/russian-president-vladimir-putin-will-visit-india-in-december-this-year/99138