PM Modi : पीएम मोदी ने केरल के एर्नाकुलम में NDA क

कभी LDF तो कभी UDF सरकार के पैटर्न ने केरलम का बहुत नुकसान किया : PM मोदी

कभी LDF तो कभी UDF सरकार के पैटर्न ने केरलम का बहुत नुकसान किया : PM मोदी

PM Modi : पीएम मोदी ने केरल के एर्नाकुलम में NDA की पब्लिक रैली को संबोधित किया. उन्होंने बुधवार को कहा कि केरल को केरलम के रूप में जाना जाए ये आपके दिल की आवाज थी. मुझे गर्व है कि अब पूरा देश और दुनिया इस महान राज्य को केरलम कहकर पुकार रही है. 

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे इस बात का गर्व है कि ये ऐतिहासिक काम भी भाजपा NDA सरकार ने किया है. ये आपकी भावनाओं का सम्मान है. ये मलयालम की अद्भुत विरासत का सम्मान है. 21वीं सदी का ये समय केरलम के लिए बहुत अहम समय है. ये एक ऐसा समय है, जब केरलम को नया भविष्य चाहिए, नई शुरूआत चाहिए. मुझे खुशी है कि केरलम की जनता ने LDF और UDF के कुचक्र से बाहर निकलने का मन बना लिया है. यहां इस विशाल जनसभा में भी यही आत्मविश्वास साफ-साफ दिख रहा है.

'केरलम का विकास उस गति से नहीं हुआ'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केरलम के पास नेचर है, कल्चर है, टैलेंट है, तकनीक है और विशाल सागर का आशीर्वाद भी है. इतना सारा सामर्थ्य होने के बावजूद केरलम का विकास उस गति से नहीं हुआ, जैसे विकास होना चाहिए. कभी LDF तो कभी UDF सरकार के पैटर्न ने केरलम का बहुत नुकसान किया है. इन दोनों ग्रुप को लगता है कि 5-10 साल बाद उनकी ही बारी आएगी, इसलिए वे केरलम के विकास के लिए मेहनत नहीं करते. यही पैटर्न केरलम में भ्रष्टाचार का कारण है, इसलिए यहां विकास की योजनाएं रोकी जाती हैं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-said-india-is-becoming-a-manufacturing/148530