Guru Tegh Bahadur Shaheedi Divas : मुगलों ने वीर साहिबजादों के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी थीं : पीएम मोदी
PM Modi in Haryana : पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा कि कुरुक्षेत्र की इसी धरती पर खड़े होकर भगवान श्री कृष्ण ने सत्य और न्याय की रक्षा को सबसे बड़ा धर्म बताया था. कुरुक्षेत्र की यह पवित्र भूमि सिख परंपरा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है. सिख परंपरा के लगभग सभी गुरु अपनी पावन यात्रा के दौरान यहां आए थे. पीएम मोदी ने कुरुक्षेत्र में गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस कार्यक्रम में भाग लिया.
पीएम मोदी ने कहा कि मुगल आक्रांताओं के उस काल में गुरु साहब ने वीरता का आदर्श स्थापित किया था. मुगल आक्रांताओं के उस काल में कश्मीरी हिंदुओं का जबरन धर्मांतरण किया जा रहा था. इस संकट के बीच पीड़ितों के एक दल ने गुरु साहब से सहयोग मांगा. तब गुरु महाराज ने उन सभी पीड़ितों से कहा था कि आप सभी औरंगजेब को साफ-साफ कह दे कि यदि गुरू तेग बहादुर ने इस्लाम कुबूल कर लिया तो आप सब भी इस्लाम कुबूल कर लेंगे. इन वाक्यों में उनकी निडरता और पराकाष्ठा थी. उन्होंने कभी धर्म और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया था.
'नशे ने हमारे युवाओं को गहरी चुनौती में धकेल दिया'
पीएम मोदी ने कहा, हम शांति चाहते हैं, लेकिन अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करते हैं. ऑपरेशन सिंदुर ने दिखाया है कि नया भारत न डरता है, न रुकता है और न आंतकवाद के आगे झुकता है. नशे ने हमारे युवाओं को गहरी चुनौती में धकेल दिया है. सरकार नशे के खिलाफ प्रयास कर रही है और ऐसे समय में गुरु तेग बहादुर की शिक्षा हमारे लिए प्रेरणा भी है. समाज परिवार और युवा मिलकर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ें तो ये समस्या जड़ से समाप्त हो सकती हैं. गुरुओं की सीख हमारे चेतना में जीवंत है. सेवा, साहस और सत्य के आदर्श और नई पीढ़ी के आदर्श बने.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/sports/south-africa-declared-their-innings-at-260/98741