'मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई रफ्तार...', बजट 2026 पर बोले PM मोदी
Budget 2026 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में बजट पेश किया. इस बजट में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए ऐलान किए गए. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने कहा कि भारत की कृषि, डेयरी सेक्टर और फिशरीज को सरकार ने हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. इस बजट में भी नारियल, कोको, काजू और चंदन की पैदावार से जुड़े किसानों के लिए अनेक अहम कदम उठाए गए हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि "इस बजट में टूरिज्म और विशेषकर पूर्वोत्तर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए भी ठोस कदम उठाए गए हैं. भारत के अलग-अलग राज्यों को ताकतवर बनाकर संतुलित विकास की नींव भी इस बजट में मजबूत की गई है. देश में 10 करोड़ से ज्यादा महिलाएं SHGs से जुड़ी हैं और ये बड़ा सफल अभियान रहा है. महिलाओं द्वारा निर्मित और संचालित SHGs का आधुनिक इकोसिस्टम बने, बजट में इसे प्राथमिकता दी गई है."
महत्वाकांक्षी रोडमैप प्रस्तुत किया गया : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "दुनिया के एक विश्वसनीय लोकतांत्रिक भागीदार और विश्वसनीय गुणवत्ता आपूर्तिकर्ता के रूप में भारत की भूमिका लगातार बढ़ रही है. हाल ही में बड़े-बड़े व्यापार सौदे भारत ने किए हैं, 'मदर ऑफ ऑल डील' का अधिकतम लाभ भारत के युवाओं को मिले, भारत के लघु और मध्यम उद्योग वालों को मिले, इस दिशा में बजट में बड़े-बड़े कदम उठाए गए हैं. इस बजट में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई रफ्तार देने के लिए महत्वाकांक्षी रोडमैप प्रस्तुत किया गया है. इस बजट में नई उभरती इंडस्ट्रीज यानी सनराइज सेक्टर को जिस मजबूती के साथ समर्थन दिया गया है."
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/akhilesh-yadav-said-budget-is-beyond-the-understanding-of-the-poor/131453