PM मोदी ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर दीं शुभकामनाएं, बोले - यह पवित्र दिन...
Milad-un-Nabi Bara-Wafat : मिलाद उन नबी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों को शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट किया. इस दौरान उन्होंने लिखा कि यह पवित्र दिन हमारे समाज में शांति और खुशहाली लाए. करुणा, सेवा और न्याय के मूल्य सदैव हमारा मार्गदर्शन करें. ईद मुबारक. बता दें कि संस्थापक पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है. इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी - अल - अव्वल में यह पर्व आता है.
इसमें सुन्नी मुस्लिम की बात करें तो 12 रबी अल अव्वल को पैगंबर का जन्मदिन मनाया जाता है. शिया मुस्लिम की बात करें तो 17 रबी - अल - अव्वल को जन्मदिन मनाया जाता है. मिलाद उन नबी के अर्थ को जानें तो पैगंबर का जन्म, इसे मौलिद भी कहते हैं. इस को पैगंबर की शिक्षाओं और उनके जीवन के आदर्शों को याद करने का होता है. पैगंबर मुहम्मद के जन्म की बात करें तो 570 ईस्वी में मक्का में हुआ था. ये इस्लाम के संस्थापक और अंतिम पैगंबर हैं.
https://x.com/narendramodi/status/1963792199013040150
बता दें कि छह वर्ष की उम्र में अनाथ हो गए थे उनका पालन पोषण दादा और चाचा ने किया था. 40 वर्ष की उम्र में उन्हें मक्का की हीरा गुफा में फरिश्ता जिब्रील अलैहिस्सलाम से अल्लाह का पहला संदेश मिला था. पैगंबर ने अपनी पूरी जिंदगी मानवता का संदेश फैलाया है. भारत, श्रीलंका मलेशिया जैसे देशों में जूलूस निकलते हैं. मिठाइयां बांटी जाती हैं.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/modi-global-diplomacy-against-us-tariffs-modi-visit-china-japan-russia-economic/45594