रिटायर्ड  आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल ने ‘प्रसार भारत

नवनीत सहगल का प्रसार भारती के चेयरमैन पद से इस्तीफा

नवनीत सहगल का प्रसार भारती के चेयरमैन पद से इस्तीफा

पिछले साल 16 मार्च को हुई  थी नियुक्ति

नई दिल्ली।  रिटायर्ड  आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल ने ‘प्रसार भारती’ के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने श्री सहगल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस ऑफिसर नवनीत सहगल को पिछले साल 16 मार्च को प्रसार भारती के चेयरमैन पद पर नियुक्त किया गया था।

नवनीत सहगल उत्तर प्रदेश कैडर के 1988 बैच के आईएएस अफसर हैं। करीब 35 वर्ष से अधिक समय तक यूपी और केन्द्र में विभिन्न पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। पूर्व सीएम मायावती और अखिलेश यादव के अतिरिक्त मौजूदा सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार में वे महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवनीत कुमार सहगल ने 2 दिसंबर को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने उनके इस्तीफे को प्रसार भारती अधिनियम, 1990 की धारा 7(6) के तहत स्वीकार कर लिया है और उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से मुक्त कर दिया गया है। अब, प्रसार भारती के चेयरमैन पद से उनके अचानक इस्तीफे से पावर कॉरिडोर में अटकलें तेज हो गई हैं। समय से पहले उनके इस्तीफे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

इसे भी पढ़ेंः

अब काउंटर से तत्काल टिकट बुक करने पर ओटीपी होगा जरूरी

 

https://www.primenewsnetwork.in/india/now-otp-will-be-required-for-booking-tatkal-tickets-from-the-counter/99800