बिहार में चुनाव आने वाले हैं. ऐसे में सभी पार्टियो

राघोपुर या करगहर से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं प्रशांत किशोर, दिए संकेत, बोले - नीतीश लड़ेंगे तो...

बिहार में चुनाव आने वाले हैं. ऐसे में सभी पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इससे पहले ही प्रशांत किशोर ने अपना चुनाव लड़ने को लेकर संकेत दिए हैं..पीके ने अपने चुनाव लड़ने पर कहा कि सीएम नीतीश कुमार चुनाव लड़ते हैं तो मैं भी चुनाव लड़ूंगा..यह भी बताया कि वह भी अपनी जन्मभूमि या फिर कर्मभूमि से चुनाव लड़ सकते हैं. पहले ही चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर 243 सीटोंं पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार को उतारने की घोषणा कर चुके हैं. लेकिन वह किस सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे. उसको लेकर प्रशांत किशोर कुछ नहीं कह रहे हैं. प्रशांत किशोर से चुनाव लड़ने को लेकर सवाल पूछा गया तो नीतीश कुमार के पाले में गेंद डाल दी.

उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि अगर सीएम नीतीश कुमार चुनाव लड़ते हैं तो निश्चित तौर पर मैं भी चुनाव लड़ूंगा. इस तरह से सवाल उठता है कि नीतीश अगर चुनाव मैदान में उतरते हैं तो क्या पीके उनके सामने लड़ेंगे या फिर किसी अन्य सीट से किस्मत आजमाएंगे? जनसुराज पार्टी के नेता प्रशांत कुमार ने कहा कि हम पार्टी के ऊपर नहीं हैं. नीतीश कुमार अगर चुनाव लड़ते हैं तो मैं चुनाव जरूर लडूंगा. नीतीश कुमार 20 साल से खुद चुनाव लड़ना बंद कर चुके हैं. अगर तेजस्वी यादव के खिलाफ हमारी पार्टी कहती है तो हम चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा दूसरों के खिलाफ लड़ने का क्या फायदा.

'मैं खुद लोगों से कहता हूं कि...'

आगे प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं खुद लोगों से कहता हूं कि दो जगह से चुनाव लड़ना चाहिए. अगर चुनाव लड़ना पड़ेगा तो मैं अपनी जन्मभूमि या कर्मभूमि से चुनाव लडूंगा. पीके ने कहा कि जन्मभूमि के हिसाब से तो मुझे सासाराम से लड़ना चाहिए या फिर करगहर से लड़ना चाहिए. अगर कर्मभूमि के हिसाब से देखें तो बिहार की कर्मभूमि तो राघोपुर ही होना चाहिए. प्रशांत किशोर जिस भी सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे तो वह वीआईपी सीट में तब्दील हो जाएगी.