राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज सोमवार को राष्ट्रपति

राष्ट्रपति मुर्मु आज 66 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से करेंगी सम्मानित

President Murmu to Confer Padma Awards on 66 Personalities

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित होने वाले 2026 के पहले नागरिक अलंकरण समारोह में 66 विभूतियों को पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। इनमें से दो विभूतियों को पद्मविभूषण, छह हस्तियों को पद्मभूषण और 58 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

कई दिग्गज हस्तियां रहेंगी मौजूद

जानकारी के मुताबिक इस समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। डॉ. बुद्धा रश्मी मणि को उत्तर प्रदेश के लिए पुरातत्व श्रेणी में पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। चिरंजीव लाल यादव को कला के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने के लिए पद्मश्री अवार्ड प्रदान किया जाएगा।

चिकित्सा और खेल जगत के धुरंधरों का सम्मान

डॉ. केवल कृष्ण ठकराल को शल्य तंत्र और क्षार सूत्र चिकित्सा में अमूल्य योगदान के लिए पद्मश्री अवार्ड प्रदान किया जाएगा। प्रवीण कुमार को खेल के क्षेत्र में, रघुपत सिंह, राजेंद्र प्रसाद और श्याम सुंदर को भी पद्मश्री अवार्ड प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: झीरम घाटी शहीदों को कांग्रेस की श्रद्धांजलि, घुमका चुनाव में जीत का दावा