'ये सरकार वर्तमान, भविष्य की ओर देखना नहीं चाहती..', लोकसभा में बोलीं प्रियंका गांधी
Lok Sabha : कांग्रेस MP प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को कहा, सत्तापक्ष के हमारे साथी इतने घमंडी हो गए हैं कि वे खुद को महात्मा गांधी, रवींद्रनाथ टैगोर, राजेंद्र प्रसाद, बाबा साहेब अंबेडकर, मौलाना आज़ाद, सरदार पटेल और सुभाष चंद्र बोस से बड़ा समझने लगे हैं. वे लोकसभा में 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर बोल रही थीं. उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा.
उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि PM मोदी का अपने भाषण में यह कहना कि राष्ट्रगीत को एक विभाजनकारी सोच द्वारा काटा गया. उन सभी महान लोगों का अपमान है, जिन्होंने इस देश की आज़ादी की लड़ाई में अपनी पूरी ज़िंदगी लगा दी.
'...अगर AIIMS नहीं बना होता'
प्रियंका गांधी ने कहा कि जहां तक जवाहरलाल नेहरू जी की बात है. जवाहरलाल नेहरू जी लगभग 12 साल जेल में रहे. इस देश की आज़ादी के लिए और उसके बाद वे 17 साल तक प्रधानमंत्री रहे. आप उनकी बहुत बुराई करते हैं, लेकिन अगर उन्होंने ISRO नहीं बनाया होता तो आज आपके पास मंगलयान नहीं होता, अगर DRDO नहीं बना होता तो तेजस नहीं बन पाता, अगर AIIMS नहीं बना होता तो हम कोविड की बड़ी चुनौती का सामना कैसे कर पाते? पंडित जवाहरलाल नेहरू इस देश के लिए जिए और देश की सेवा करते हुए मरे.
प्रियंका गांधी ने कहा, आपका मकसद है. इसी अतीत में मंडराते रहें, जो हो चुका है, जो बीत चुका है, ये सरकार वर्तमान, भविष्य की ओर देखना नहीं चाहती. इनकी नीतियां देश को कमजोर कर रही हैं. देश महंगाई, बेरोजगारी, किसान संकट और तमाम समस्याओं से जूझ रहा है, सत्तापक्ष के लोग भी इससे सहमत हैं, इसलिए चुप हैं. देश को लोग तमाम समस्याओं से घिरे हैं. इनके पास इसका हल नहीं है. कल समय आ रहा है, जब चुनाव सुधारों पर चर्चा होगी, तब भी हम बोलेंगे.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-speaks-in-parliament-on-the-150th-anniversary-of-vande-mataram/100373