Delhi VHP Protest : बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू

दीपू की हत्या पर बवाल...बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर विरोध - प्रदर्शन

दीपू की हत्या पर बवाल...बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर विरोध - प्रदर्शन

Delhi VHP Protest : बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र की हत्या को लेकर दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद (VHP) विरोध - प्रदर्शन कर रही है. बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर विरोध हो रहा है, वहीं भारत ने बांग्लादेश में भारतीय नागरिक और मेडिकल छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है. बांग्लादेश में विदेश मंत्रालय ने भारत के हाई कमिश्नर तलब किया था.

इससे पहले भी हुआ प्रदर्शन

इस बैठक में भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर मौजूद रहे. बांग्लादेश के विदेश सचिव असद अल सियाम ने हाई कमिश्नर को बुलाया था. बीते दिनों हिंदू युवक की हत्या के विरोध में दो दिन पहले भी बांग्लादेश हाई – कमीशन के बाहर प्रदर्शन हुआ था. भारतीय विदेश मंत्रालय के कहा था कि यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण था. प्रदर्शन में सिर्फ 20 से 25 युवा शामिल थे. 

बांग्लादेश में हिंदू संगठनों और अल्पसंख्यक समूहों ने भी किया था प्रदर्शन 

दीपू की हत्या को लेकर बांग्लादेश में हिंदू संगठनों और अल्पसंख्यक समूहों ने भी प्रदर्शन किया था. प्रदर्शनकारियों ने बताया था कि दीपू पर झूठा आरोप लगाया गया. वह निर्दोष था. दीपू पर आरोप लगाया गया कि उसने ईशनिंदा की है. कट्टरपंथियों ने उस पर हमला किया. उसकी बुरी तरह पिटाई की. पेड़ से लटकाया और जिंदा जला दिया.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/kashi-vindh-region-to-form-near-varanasi/102221

वाराणसी के समीपवर्ती जिलों को मिलाकर बनेगा काशी-विंध्य क्षेत्र