Putin India Visit : रूस के राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली

Putin India Visit : रूस के राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली पहुंचे, एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने किया स्वागत

Putin India Visit : रूस के राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली पहुंचे, एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने किया स्वागत

Putin India Visit : रूस के राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली पहुंचे. पीएम मोदी ने उनका दिल्ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पर स्वागत किया. पुतिन दो दिन के भारत दौरे पर हैं. वे 5 दिसंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वीं भारत-रूस सालाना समिट करेंगे. राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी एक ही कार से प्रधानमंत्री आवास पहुंचे. 

भारत और रूस के बीच कई अहम समझौते हो सकते हैं. S-500 मिसाइल सिस्टम की खरीद पर बात संभव है. S-500 हाइपरसोनिक मिसाइलों को रोकने में सक्षम है. पुतिन 6 दिसंबर को आखिरी बार भारत आए थे. 

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा. उन्होंने लिखा कि अपने दोस्त, प्रेसिडेंट पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है. आज शाम और कल हमारी बातचीत का बेसब्री से इंतज़ार रहेगा. भारत-रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है, जिससे हमारे लोगों को बहुत फ़ायदा हुआ है.

MFA रूस ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन के राजकीय दौरे पर भारत आए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/over-a-dozen-indigo-flights-cancelled/99889

MP News : इंदौर। मध्य प्रदेश में हवाई उड़ान पर असर पड़ा है. प्रदेश में 11 से अधिक वायु यातायात थम गया है. इस बीच इंदौर के एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर ने बताया कि इंडिगो में क्रू की समस्या आ रही है. इससे इंदौर आने और जाने वाली उड़ान पर असर पड़ा है.