Bihar : अमित शाह ने शनिवार को कहा कि राहुल गांधी च

'राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो, घुसपैठियों को..', बिहार के अररिया में बोले अमित शाह

'राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो..', बिहार के अररिया में बोले अमित शाह

Bihar : अमित शाह ने शनिवार को कहा कि राहुल गांधी चाहते हैं कि घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिले. सीमांचल वालों, घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या? राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो, बिहार और देश से चुन-चुनकर घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे. उन्होंने बिहार के अररिया में जनसभा को संबोधित किया. 

उन्होंने कहा कि जहां लालू प्रसाद यादव और राहुल गांधी जैसे नेताओं की पार्टियां केवल नेताओं के आधार पर चुनाव जीतने की कोशिश करती हैं, वहीं भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसे चुनाव जिताने का दम नेताओं में नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं में होता है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अन्य दलों के लिए चुनाव सिर्फ अपनी पार्टी को जिताने का अवसर होता है, लेकिन भाजपा के लिए यह चुनाव घुसपैठियों को बाहर करने का अभियान है. उन्होंने कहा कि अगर कार्यकर्ता NDA को एक-तिहाई बहुमत से जिताते हैं तो वे घुसपैठियों को ढूंढ-ढूंढकर बाहर करेंगे.

'हम बिहार से घुसपैठियों को निकाल फेंकेंगे'

अमित शाह ने कहा कि यह चुनाव बिहार को बाढ़ की समस्या से मुक्ति दिलाने का चुनाव है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि इस बार बिहार में चार दिवाली मनाई जाए. पहली दिवाली तब होगी, जब भगवान राम अयोध्या लौटेंगे. दूसरी दिवाली तब मनाई जाएगी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीविका दीदियों के खातों में दस-दस हजार रुपये भेजे. तीसरी दिवाली तब मनाई गई, जब जीएसटी में तीन सौ पचास वस्तुओं के दाम घटाए गए. उन्होंने दावा किया कि चौथी दिवाली तब मनाई जाएगी, जब 160 से अधिक सीटों पर NDA की जीत सुनिश्चित होगी और सरकार बनेगी.

अमित शाह ने आगे कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में किशनगंज को छोड़कर हम सभी जिलों में नंबर वन पर रहे थे. बस एक कसर छूट गई थी, लेकिन इस बार किशनगंज में ही हम जीतेंगे. इस बार कांग्रेस के लिए यह चुनाव पूरे बिहार से घुसपैठियों को खदेड़ने का चुनाव है. मैं वादा करता हूँ कि इस बार एनडीए की सरकार बनवाकर हम बिहार से घुसपैठियों को निकाल फेंकेंगे. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/major-police-action-after-bareilly-violence/48370