राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला, कनॉट प्लेस में जबरन दुकानें बंद कराने का लगाया आरोप
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को बीजेपी पर बड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष की मेगा रैली से पहले कनॉट प्लेस की दुकानें जबरन बंद कराई गईं।
नई दिल्ली में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मध्य दिल्ली में ट्रैफिक पाबंदियां भी लगाई गई हैं। इसी माहौल के बीच राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर सत्ताधारी दल पर व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप मढ़ा।
<blockquote lang="hi" dir="ltr">हमने सब लोगों से कहा कि जब आप मार्च और महारैली के लिए यहां आएंगे, चीजें खरीदें, खरीदारी करें। मगर, यहां Connaught Place में आते हुए हमें पता लगा कि BJP ने सारी की सारी दुकानें जबरदस्ती बंद करवा दी। तो traders का नुकसान कौन कर रहा है, कैसे हो रहा है, यह आप जान लीजिए! https://t.co/zeB9kT05xO</p>— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) <a href="https://x.com/RahulGandhi/status/2116800197464604919?ref_src=twsrc%5Etfw">November 1, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
दुकानें बंद कराने का आरोप
राहुल गांधी ने दावा किया कि रैली में शामिल होने वाले लोगों से स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने की अपील की गई थी। लेकिन जब वे कनॉट प्लेस पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि वहां की सभी दुकानें बंद थीं।
व्यापारियों को हो रहा नुकसान
गांधी ने कहा कि हमने लोगों से कहा था कि वे आएं और बाजार से खरीदारी करें। लेकिन बीजेपी ने जबरन सभी दुकानें बंद करवा दी हैं, जिससे स्थानीय व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। (इनपुट: ANI)
यह भी पढ़ें: जनता की ताकत के आगे तानाशाहों को झुकना ही होगा: दिल्ली में 'इंडिया' गठबंधन की रैली में गरजे धर्मेंद्र यादव