Rahul Gandhi : नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद रा

संसद में राहुल गांधी ने की प्रदूषण पर चर्चा की मांग, कहा - 'दिल्ली और बड़े शहरों में..'

संसद में राहुल गांधी ने की प्रदूषण पर चर्चा की मांग, कहा - 'दिल्ली और बड़े शहरों में..'

Rahul Gandhi : नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा, दिल्ली और बड़े शहरों का जो प्रदूषण है. उस पर मैंने बात की. ये एक ऐसा विषय है, जिसमें सभी पार्टियां सहमत हो सकती हैं कि हमारा भविष्य, हमारे बच्चों का नुकसान हो रहा है. राहुल गांधी ने संसद में हुई चर्चा को लेकर मीडिया से बात की. उन्होंने संसद में प्रदूषण पर चर्चा की मांग की.

उन्होंने आगे कहा कि लोगों को कैंसर हो रहा है, बीमारियां हो रही हैं. मैंने सदन में सुझाव दिया कि हमें सदन में प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए और दूसरे तरह से चर्चा करनी चाहिए.

'यह एक प्रकार से नेशनल इमरजेंसी'

राहुल गांधी ने कहा कि इस विषय पर हमें एकमत होना चाहिए कि हम भविष्य की बात करेंगे और इस समस्या को हल कैसे किया जाए? उस पर चर्चा करेंगे? विशेषज्ञों की भी राय लेंगे और हम देश को दिखाएंगे कि हम प्रदूषण के विषय पर एक साथ काम कर सकते हैं. उन्होंने आगे कहा, वंदे मातरम् और SIR पर उग्र चर्चा हुई. मुझे तो काफी अच्छा लगा, क्योंकि दोनों चर्चाओं के दौरान हमने उनकी धज्जियां उड़ा दीं. वे मानसिक दबाव में थे. प्रदूषण पर उस तरह की उग्र चर्चा नहीं होनी चाहिए, क्योंकि यह एक प्रकार से नेशनल इमरजेंसी है.

संसद में एसआईआर और वंदे मातरम् को लेकर चर्चा हुई, जब एसआईआर को लेकर विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर कई सवाल उठाए. सत्ता पक्ष के नेताओं ने उन सवालों का जवाब दिया. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/prime-minister-narendra-modi-to-visit-jordan-ethiopia-and-oman/100903

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ़्ते तीन देश जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान के दौरे पर जाएंगे ताकि इन तीनों देशों के साथ रिश्ते मज़बूत किए जा सकें। वे किंग अब्दुल्ला II बिन अल हुसैन के बुलावे पर 15 से 16 दिसंबर तक जॉर्डन जाएंगे।