राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं, युवाओं की गिरफ्तारी कायरता
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने वाले युवाओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे सरकार की कायरता करार देते हुए कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग करना कोई अपराध नहीं है।
सोशल मीडिया पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं है। इसके लिए युवाओं को जेल में डालना कायरतापूर्ण काम है। छात्र, युवा, पत्रकार और INDIA गठबंधन—सबके बैनर भले ही अलग हों, लेकिन मकसद एक ही है: नागरिक अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग कर रहे हैं।" उन्होंने जोर देकर कहा कि जंतर-मंतर भारत के आम नागरिकों का है और इसे हर हाल में वापस लिया जाएगा।
<blockquote lang="en" dir="ltr">Waving the Tricolour at Jantar Mantar in a peaceful protest is not a crime. Jailing youth for it is an act of cowardice. Students. Youth. Journalists. The INDIA bloc. Different banners, one cause. All protests are one: citizens demanding their constitutional rights. Jantar Mantar belongs to the people of India. We will reclaim it.</p>— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) <a href="https://x.com/RahulGandhi/status/2110234482116612123?ref_src=twsrc%5Etfw">October 14, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता गिरफ्तार
राहुल गांधी की यह तीखी प्रतिक्रिया कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं—सौरव दास और आशुतोष रंका—की गिरफ्तारी के बाद सामने आई है। इन दोनों कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद अदालत ने उन्हें 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। CJP सदस्य अजिंक्य शिंदे ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की दमनकारी कार्रवाइयों से कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं।
CJP संस्थापक का तीखा हमला
CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, "आशु और सौरव की गलती सिर्फ इतनी थी कि उन्होंने जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराया। अगर असहमति को कुचलने की इतनी ही जिद है, तो इन कायरतापूर्ण तरीकों के पीछे छपने के बजाय आधिकारिक तौर पर आपातकाल घोषित करने की हिम्मत दिखाइए।"
INDIA गठबंधन से वैचारिक समानता
अभिजीत दिपके ने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उनके संगठन का आंदोलन और INDIA गठबंधन के विरोध प्रदर्शनों का मकसद एक ही है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि CJP एक स्वतंत्र दबाव समूह के रूप में ही काम करता रहेगा और किसी भी राजनीतिक दल में इसका विलय नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और चुनावों में कथित धांधली के जरिए सत्ता पक्ष को फायदा पहुंचाया जा रहा है, जिसके खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा। (भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)
यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर प्रदर्शन: CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के संजय सिंह, बोले- 'मोदी जी, क्या भारत में अंग्रेजों का शासन है?'