नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान राहुल गा

BRICS Summit में राहुल गांधी ने मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम से की मुलाकात, घोषणापत्र में पश्चिम एशिया संकट पर चिंता

BRICS में राहुल-अनवर की मुलाकात

नई दिल्ली: नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ नाश्ते पर मुलाकात की। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस महत्वपूर्ण बातचीत में शामिल हुईं। पार्टी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दोनों नेताओं को नाश्ते की मेज पर सौहार्दपूर्ण बातचीत करते हुए दिखाया गया है। साथ ही एक दृश्य में राहुल गांधी प्रधानमंत्री इब्राहिम से हाथ मिलाते और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

BRICS में पीएम मोदी ने विश्व नेताओं का किया स्वागत

यह मुलाकात ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता, समावेशी वैश्विक विकास के लिए भविष्य को आकार देना' शीर्षक वाले खुले सत्र से पहले भारत मंडपम में विश्व नेताओं का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद, वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग, बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरेस्ट नदाइशिमिये, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कसीम-जोमार्ट टोकायेव और युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो का गर्मजोशी से हाथ मिलाकर स्वागत किया।

BRICS घोषणापत्र में पश्चिम एशिया संकट पर चिंता

नई दिल्ली घोषणापत्र में पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त की गई और अधिकतम संयम बरतने के साथ-साथ स्थिति को और बिगाड़ने वाले कार्यों से बचने का आह्वान किया गया। इसमें इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष के स्थायी दो-राज्य समाधान के लिए ब्रिक्स के समर्थन की पुष्टि की गई, साथ ही फिलिस्तीन के लिए गहन अंतरराष्ट्रीय संस्थागत समर्थन का आग्रह किया गया और गाजा में मानवीय सहायता प्रदान करने के इजरायल के कानूनी दायित्व की भी पुष्टि की गई। 

(इनपुट: ANI)

ये भी पढे़ं- ब्रिक्स डिनर में दिखी सांस्कृतिक एकता, 'नवरसा' और सिम्फनी ने बांधा समां