Ramlila Maidan : राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि उ

'चुनाव आयोग - भाजपा सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है', रामलीला मैदान में बोले राहुल गांधी

'चुनाव आयोग - भाजपा सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है', रामलीला मैदान में बोले राहुल गांधी

Ramlila Maidan : राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि उनके(भाजपा) पास सत्ता है, वे वोट चोरी करते हैं, चुनाव के समय वे 10 हजार रुपये देते हैं, चुनाव आयोग - भाजपा सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इनके लिए कानून बदला, नए कानून को लेकर आए और कहा कि चुनाव आयुक्त कुछ भी करे उन पर एक्शन नहीं लिया जा सकता. कांग्रेस ने राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में 'वोट चोर, गद्दी छोड़' के नाम से एक बड़ी रैली का आयोजन किया. राहुल गांधी इस रैली को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने बीजेपी और चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाए.

कांग्रेस नेता ने कहा कि उन पर कार्रवाई नहीं हो सकती. हम इस कानून को बदलेंगे और आपके खिलाफ एक्शन लेंगे, क्योंकि हम सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं और आप असत्य के साथ खड़े हो.

राहुल गांधी ने मोहन भागवत पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने कहा कि जब मैं यहां आ रहा था तो मुझे बताया गया कि अंडमान - निकोबार में मोहन भागवत ने एक बयान दिया है. गांधीजी कहते थे कि सत्य सबसे जरूरी चीज़ है, हमारे धर्म में सत्य को सबसे जरूरी माना जाता है, लेकिन मोहन भागवत का बयान सुनिए, 'विश्व सत्य को नहीं, शक्ति को देखता है, जिसके पास शक्ति है. उसे माना जाता है. यह मोहन भागवत की सोच है, यह RSS की विचारधारा है. हिंदू धर्म और दुनिया के हर धर्म की विचारधारा यह कहती है कि सत्य सबसे जरूरी है, लेकिन मोहन भागवत कहते हैं. सत्य का कोई मतलब नहीं है, सत्ता जरूरी है. मैं आपको गारंटी देता हूं कि हम सत्य को लेकर, सत्य के पीछे खड़े होकर, नरेंद्र मोदी, अमित शाह, RSS की सरकार को सत्ता से हटाएंगे.

प्रियंका गांधी का बयान

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज संसद में मुश्किल से एक सत्र में 1-2 बहस होती है, जब राहुल गांधी, खरगे जी ने मुद्दा उठाया कि हमें चुनाव पर, SIR पर और वोट चोरी पर बहस करनी है तो वे घबरा गए. उन्होंने हमारी बात नहीं मानी. अंत में कैसे माने कि हम वंदे मातरम पर भी चर्चा करेंगे. हम संसद में यह बहस करते रहे कि राष्ट्र गीत किसका है? राष्ट्र गीत कैसे बना? राष्ट्र गीत क्यों बना?और जो बड़ी-बड़ी समस्याएं हैं, जिससे आप जूझ रहे हो, बेरोजगारी, महंगाई और पेपर लीक इनके बारे में चर्चा करने की हिम्मत नहीं है. मैं उन्हें(भाजपा) चुनौती देती हूं कि वे एक सही चुनाव लड़ लें, बैलेट पर लड़ लें तो वे खुद जानते हैं कि वे कभी नहीं जीत पाएंगे?  

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bhopal-aiims-doctor-received-serious-misconduct-notice/101172